Breaking News

केरल, दक्षिण तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी

तिरूवनंतपुरम। केंद्रीय एजेंसियों ने केरल और दक्षिण तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मछुआरों एवं स्थानीय निवासियों के लिए इस बारे में एक ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है कि शनिवार और रविवार को समुद्र में ऊंची लहरी उठ सकती हैं। समुद्र में अचानक ऊंची लहरें उठने की इस परिघटना को ‘कल्लक्कड़ल’ नाम से जाना जाता है। अधिकारियों ने यहां बताया कि भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र (आईएनसीओआईएस) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने इस चेतावनी के मद्देनजर मछुआरों और तटीय इलाकों के निवासियों से आवश्यक एहतियात बरतने का आग्रह किया है। 
केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘समुद्र में ऊंची लहरें उठने की एनडीएमए-आईएनसीओआईएस से चेतावनी मिली है।’’ मौसम एजेंसियों ने कहा कि शनिवार तड़के ढाई बजे से रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे की अवधि के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान काफी तेज हवा चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह सुनामी जैसी स्थिति नहीं है। इससे पहले दिन में, आईएनसीओआईएस ने कहा था कि समुद्र में 0.5 से 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। 
आईएनसीओआईएस, एक केंद्रीय एजेंसी है जो देश में मछुआरों को समुद्री मौसम के बारे में चेतावनी जारी करती है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) और अन्य मौमस एजेंसियों ने एक बयान में लोगों को अधिकारियों के निर्देश के अनुसार खतरनाक क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है क्योंकि समुद्र का मौसम ज्यादा खराब होने की संभावना है। 
 

इसे भी पढ़ें: Delhi : कन्फर्म रेल टिकट उपलब्ध कराने के बहाने ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

बयान के अनुसार, ‘‘नौकाओं के बीच एक सुरक्षित दूरी रखकर उनके आपस में टकराने को टाला जा सकता है। मछली पकड़ने के उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।’’ एजेंसियों ने लोगों को तटों से दूर रहने और समुद्र में नहीं उतरने की भी सलाह दी है। आईएनसीओआईएस के अनुसार, हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में तेज हवाएं चलने के परिणामस्वरूप समुद्र में ऊंची लहरें उठती हैं।

Loading

Back
Messenger