Breaking News

West Bengal: दो दिन बंद रहेगी Bharat Jodo Nyay Yatra, राहुल गांधी दिल्ली वापस आए

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुरुवार सुबह पड़ोसी असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने के कुछ ही घंटों बाद, पार्टी नेता राहुल गांधी ने दोपहर में दिल्ली वापस लौट आए हैं। राहुल गांधी विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि राहुल गांधी रविवार सुबह राज्य में वापस आएंगे और अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में यात्रा टीम में शामिल होंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में कांग्रेस की न्याय यात्रा के ममता की दूरी, दीदी क्यों हुईं नाराज, डेरेक ओ ब्रायन ने बताई असली वजह

भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार सुबह कूचबिहार जिले के बॉक्सिरहाट से होते हुए पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई। वहां राहुल गांधी का स्वागत राज्य इकाई प्रमुख और पांच बार के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया। तूफानगंज और कूचबिहार शहर से गुजरने के बाद गांधी कूचबिहार में मां भवानी चौक से पदयात्रा करेंगे। यात्रा बस के जरिए घोक्साडांगा में जारी रहेगी इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा पहुंचेगी। 26-27 जनवरी को दो दिन के विराम के बाद यात्रा जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से गुजरेगी और 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। 
 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के बॉडी डबल का हुआ इस्तेमाल! हिमंता बोले- जहां से गुजरी न्याय यात्रा, वहां BJP जीतेगी सभी सीटें

इसके बाद यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से होकर गुजरेगी तथा एक फरवरी को राज्य से प्रस्थान करेगी। मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों को राज्य में कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यात्रा का पश्चिम बंगाल चरण पांच दिनों में छह जिलों और छह लोकसभा क्षेत्रों – दार्जिलिंग, रायगंज, उत्तर और दक्षिण मालदा और मुर्शिदाबाद में दो संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगा जिसके तहत 523 किलोमीटर की यात्रा होगी। अप्रैल-मई 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद यह गांधी की राज्य की पहली यात्रा है। 

Loading

Back
Messenger