Breaking News
-
शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 5 विकेट से…
-
अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ ने शुक्रवार को बताया कि हो ची मिन्ह सिटी में खेले…
-
शनिवार, 19 अप्रैल को आईपीए 2025 का डबल हेडर का लुत्फ फैंस उठा सकते हैं।…
-
आईपीएल 2025 में शुक्रवार को आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…
-
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा…
-
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला खेला जा रहा है।…
-
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 34वें मैच में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बपी का…
-
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के पास आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले के…
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का 34वां मैच आज बेंगलुरु के एम…
-
उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश पर नाराजगी व्यक्त की है,…
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है जिसमें कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए कई राज्यों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। पुडुचेरी और महाराष्ट्र में पूरे दिन का अवकाश घोषित हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक ही बाजार खुला रहेगा।
गौरतलब है कि 22 जनवरी की दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे तक राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह के मुख्य यजमान है जिसे लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा संपन्न करवाएंगे। बता दें कि राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। देश और दुनिया भर के राम भक्त इस इंतजार में है कि अब रामलला अपने स्थाई मंदिर में विराजित हो।
बैंक रहेंगे बंद
सरकारी बैंक इंश्योरेंस कंपनी वित्तीय संस्थान और ग्रामीण बैंकों को आधे दिन बंद रखा जाएगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय आदेश जारी कर चुका है। वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सभी सरकारी कार्यालय को आधे दिन बंद रखा जाएगा। सिर्फ यही नहीं सोमवार को स्टॉक मार्केट भी बंद रहेगा।
शिक्षण संस्थानों की भी है छुट्टी
उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान और त्रिपुरा जैसे राज्यों में शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश महाराष्ट्र असम हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा और गोवा में स्कूल और कॉलेज पूरे दिन बंद रहेंगे। दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी देशभर में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने भी अपने सभी कार्यालय को 22 जनवरी को बंद रखने का ऐलान किया।
प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रहेगा ड्राई डे
रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कई राज्यों में ड्राई डे रहेगा। इस दिन शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। उत्तर प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और असम में शराब की दुकान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन राज्यों में मांस की बिक्री पर भी रोक रहेगी।