Breaking News

Haldwani में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर तो उपद्रवियों ने फूंक दी पुलिस कार सहित अन्य वाहनें, रोकने के लिए छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में इन दिनों प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अधिकारियों द्वारा गुरुवार को उत्तराखंड के हलद्वानी में एक ‘अवैध’ मदरसे को ढहाए जाने के बाद झड़पें हुईं। उपद्रवियों ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया और एक पुलिस कार सहित वाहनों में आग लगा दी। हल्द्वानी के नगर निगम के अधिकारियों ने आज बनभूलपुरा पुलिस स्टेशन के पास अवैध रूप से निर्मित एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आसपास रहने वाले व्यक्तियों के एक समूह ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप कई अधिकारी घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व ईरान के लिए परीक्षण प्रयोगशाला है उत्तराखंड, UCC विधेयक को मंजूरी दिए जाने के बाद कार्ति चदंबरम का तंज

इलाके में एक पुलिस वाहन सहित कई वाहनों को भी आग लगा दी गई। हालात को बिगड़ता देख पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं इस मामले में प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मस्जिद और मदरसे के संचालकों को नोटिस भेजा था। नोटिस भेजने के बाद भी उन्होंने मस्जिद और मदरसे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने इस एक्शन का कुछ लोगों ने विरोध किया है। 

Loading

Back
Messenger