Breaking News

PM के खिलाफ कौन लड़ेगा, इससे भाजपा को चिंता क्यों? प्रियंका गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर Adhir Ranjan का जवाब

2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों की ओर से तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है। एक ओर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन है तो दूसरी ओर विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़े तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जान लगा देगा। इसको लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: वाराणसी से प्रियंका वाड्रा की जीत के दावे करने वाले नेता कांग्रेस से अपनी दुश्मनी निकाल रहे हैं

इन सब के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल में पार्टी अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कौन खड़ा होगा, इससे भाजपा को इतना चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ को भी खड़ा हो सकता है, चाहे वह प्रियंका गांधी हो या कोई और हो। प्रधानमंत्री अगर इतने बेफिक्र रहते हैं तो आपको इस पर इतनी चिंता क्यों हो रही है आपके खिलाफ चुनाव में कौन खड़ा होगा। कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। उसी में तृणमूल कांग्रेस भी है। हालांकि पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टी आमने-सामने रहते है। इस पर पूछे गए सवाल पर अधीर रंजन ने कहा कि कांग्रेस का रुख सबको पता है, अगर कांग्रेस कभी अपना रुख बदलेगी तो हम इसके बारे में बता देंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: Congress नेता का बयान, अगर प्रियंका गांधी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ती हैं तो मोदी गुजरात वापस चले जाएंगे

अजय राय ने कहा कि प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। बाद में अपने बयान को विस्तार देते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वहां की जनता की मांग है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी कमियों पर काम करके यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से जीतें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रियंका गांधी को एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया जाए। कहां से चुनाव लड़ना है, यह उनका (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) निजी फैसला है। हम उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मैं आपके सामने खड़ा हूं, बाकी पार्टी हाईकमान और इंडिया गठबंधन तय करेगा। 

Loading

Back
Messenger