Breaking News

Bhawanathpur Assembly Election 2024: क्या दूसरी बार भवनाथपुर सीट से BJP की नैया पार लगा पाएंगे भानु प्रताप शाही

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। राज्य की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भवनाथपुर है। भवनाथपुर में पहले चरण यानी की 13 नवंबर को चुनाव होना है। भवनाथपुर झारखंड के गढ़वा जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भानु प्रताप शाही को ही चुनावी मैदान में उतारा है।
उम्मीदवार
बता दें कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भानु प्रताप शाही ने पहली पहली बार भाजपा को भवनाथपुर सीट से जीत दिलाई थी। इससे पहले 2005 में यहां से फॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट पर भानु प्रताप शाही ने जीत दर्ज की थी। साल 2014 भानु प्रताप शाही ने नवजवान संघर्ष मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। ऐसे में एक बार फिर यानी की 2024 के चुनाव में भानु प्रताप शाही चौथी बार यहां से जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।

इसे भी पढ़ें: Khunti Assembly Seat: खूंटी विधानसभा सीट पर मुंडा vs मुंडा, दिलचस्प है इस सीट का इतिहास

ऐसे में एक बार फिर भवनाथपुर विधानसभा सीट से नगर उंटारी राजपरिवार की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। एक बार फिर चुनावी मैदान में परिवार के सदस्य अनंत प्रताप देव या राजेंद्र प्रसाद देव का भवनाथपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है।
सियासी समीकरण
बता दें कि साल 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में समता पार्टी के रामचंद्र केसरी ने भवनाथपुर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। फिर तुरंत बाद अलग राज्य झारखंड का गठन होने पर बाबूलाल मरांडी मरांडी सरकार में रामचंद्र केसरी को मंत्री बनने का मौका मिला। साल 2005 में फॉरवर्ड ब्लॉक टिकट पर भानु प्रताप शाही चुनाव लड़कर जीते और पहली बार विधायक बने। इसके बाद साल 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी अनंत प्रताप देव विधायक बनें। वहीं साल 2019 में भाजपा के टिकट पर भानु प्रताप शाही ने जीत हासिल कर बीजेपी को पहली बार इस सीट से कामयाबी दिलाई।

Loading

Back
Messenger