Breaking News

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में बीजेपी करेगी वापसी या कांग्रेस फिर मारेगी बाजी, जानिए क्या है राज्य का हाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों से पहले ही परिणामों को लेकर अभी से कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं। जहां बीजेपी ने कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और जोरशोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दूसरे बड़े नेता इन दिनों छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान प्रत्याशियों के नामों पर लगातार माथा-पच्ची कर रहा है। साल 2018 के चुनावों में 15 सालों तक सत्ता में रहने वाली बीजेपी को बेदखल कर दिया था। 
जानिए जनता का मूड
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राज्य की 90 में से 48 से 60 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने खाते में ला सकती है। वहीं बीजेपी के खाते में 20-40 सीटें आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के खाते में शून्य से 4 सीटें जाते हुए दिखाई पड़ती हैं। हालांकि भाजपा बहुमत के आंकड़े तक पहुंचती नहीं दिख रही है। लेकिन सीटों में इजाफा जरूर हो सकता है। साल 2018 के चुनावों में भाजपा ने 16 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार भाजपा के पास करीब 9-20 फीसदी से ज्यादा सीटें आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Assembly Election 2023: खड़गे का दावा, पांचों राज्यों में कांग्रेस की बनेगी सरकार, मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर

कांग्रेस पार्टी की अनुमानित सीटें
सर्वे के मुताबिक प्रदेश की 48 से 60 सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीएम बघेल की अगुवाई में 68 सीटों पर कब्जा जमाया था। हालांकि सत्ता में काबिज रमन सिंह को 3 टर्म से दोबारा सरकार बनाने से वंचित कर दिया। इस समय राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पास कुल 71 सीटें हैं। वहीं सीएम बघेल एक बार फिर विधानसभा चुनावों में सरकार के रिपीट होने का दावा कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थिति
प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में 71 सीटें कांग्रेस पार्टी के हिस्से में हैं। वहीं भाजपा के पास सिर्फ 13 विधायक हैं। जनता कांग्रेस के खाते में 3 सीटें, बीएसपी के पास 2 सीटें हैं। वहीं बीजेपी विधायक विद्यारतन भसीन की 23 जून 2023 को आकस्मिक मृत्यु होने पर वैशाली नगर विधानसभा सीट रिक्त है। साल 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ तो उस दौरान रमन सिंह की अगुवाई में सरकार का गठन किया। इसके बाद साल 2008 में और साल 2013 में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। वहीं साल 2018 में 15 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी को कांग्रेस नेता और राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने बेदखल कर दिया था।

Loading

Back
Messenger