Breaking News

Sakoli Assembly Election: क्या साकोली सीट पर नाना पटोले को रोकने में कामयाब होगी BJP, समझिए क्या हैं समीकरण

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दल जी-जान से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 1 चरण में 20 नवंबर को मतदान होता है। महाराष्ट्र की 288 सीटों में से साकोली विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। बता दें कि यह महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले के तहत आता है। यह सीट महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले की वजह से भी चर्चा में रहती है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस सीट का सियासी समीकरण बताने जा रहे हैं।
जानिए किसके बीच है टक्कर
बता दें कि महाराष्ट्र के साकोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के बीच है। बीजेपी ने इस सीट से अविनाश ब्राह्मणकर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को टिकट दिया है। वर्तमान समय में इस सीट से नाना पटोले विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की मोहोल सीट से राकांपा उम्मीदवार के नामांकन को दी गई थी चुनौती, अदालत ने खारिज की याचिका

बीते चुनावों का परिणाम
साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने साकोली सीट पर जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव में नाना पटोले ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ परिणय रमेश फुके को 6 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। वहीं तीसरे नंबर पर वंचित बहुजन अघाडी के सेवकभाऊ निर्धन वाघये रहे थे।
समझिए सियासी समीकरण
सकोली विधानसभा क्षेत्र में करीब 3 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। जिनमें से 1,50,000 पुरुष मतदाता और 1,44,000 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर 18 फीसदी दलित मतदाता और करीब 8 फीसदी आदिवासी मतदाता हैं। वहीं इस क्षेत्र में करीब 2 फीसदी मुस्लिम वोटर्स हैं।

Loading

Back
Messenger