Breaking News

होने जा रही थी बेटी की शादी…. उससे पहले ही प्रेमी संग फरार हो गई मां

मां का सपना होता है घर से बेटी की डोली को विदा करना मगर हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली इलाके में इसका उलट ही मामला देखने को मिला है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली इलाके में ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है। हरिद्वार के मंगलौर में एक मां अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई, वो भी उस स्थिति में जब 10 दिन बाद ही उसकी बेटी की शादी होनी थी। सिर्फ इतना ही नहीं मां अपनी बेटी के लिए तैयार किया गया दहेज भी लेकर फरार हो गई। 

जानकारी के मुताबिक महिला घर से उस स्थिति में अपने प्रेमी के साथ भागी जब 10 दिन बाद ही उसकी बेटी की शादी होनी थी। बेटी की शादी से 10 दिन पहले महिला ना सिर्फ प्रेमी के साथ भागी बल्कि शादी के लिए तैयार किए गए सभी जेवर और एक लाख रुपये नगद भी अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक महिला के पति का पिछले साल देहांत हुआ था।

पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले की जानकारी होने पर परिजन पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। जानकारी के मतुबिक महिला एक तरफ अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी हुई थी। इसी बीच वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई और शादी में देने के लिए तैयार किए गए गहने भी ले गई। जानकारी के मुताबिक महिला और युवक एक फैक्ट्री में साथ में काम करते थे, जहां दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। दोनों का एक दूसरे के घर भी आना जाना था। महिला के तीन बच्चे है।

जानकारी के मुताबिक महिला के पति का देहांत एक वर्ष पहले हुए था। मृतक पति से महिला के एक बेटा और दो बेटियां है। महिला की एक बेटी की शादी 14 दिसंबर को होनी तय की गई थी, जिसके लिए तैयारियां जोर शोर से की जा रही थी। शादी की तैयारियों के बीच तीन दिसंबर को महिला अचानक अपने घर से गायब हो गई। इसके साथ ही महिला का प्रेमी भी घर से फरार हो गया था। जब दोनों के गायब होने पर जेवर भी नहीं मिले तो परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत की। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Loading

Back
Messenger