Breaking News

‘हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही महिलाए’, NCC रैली में बोले PM Modi, हमने उनके लिए तीनों सेनाओं के द्वार खोले

एनसीसी कैडेट्स ने करियप्पा परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में वार्षिक NCC पीएम रैली में प्रदर्शन किया। वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में मोदी एनसीसी कैडेटों को पुरस्कार और पदक प्रदान बी किया। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि एक पूर्व एनसीसी कैडेट होने के नाते, जब भी मैं आपको संबोधित करने आता हूं, मुझे अपने अनुभवों और यादों के फ्लैशबैक मिलते हैं। एनसीसी कैडेट ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतीक हैं। आप सभी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से यहां आए हैं और मुझे खुशी है कि पिछले वर्षों में एनसीसी रैलियों का कद भी बढ़ा है।
 

इसे भी पढ़ें: Telangana की 17 लोकसभा सीटों पर BJP की नजर, 28 जनवरी को अमित शाह करेंगे तूफानी दौरा

मोदी ने कहा कि एनसीसी की ये रैली एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को निरंतर मजबूत कर रही है। 2014 में इस रैली में 10 देशों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, आज यहां 24 मित्र देशों के कैडेट्स मौजूद हैं। मैं आप सभी का यहां अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमने कल कर्तव्य पथ पर देखा कि इस बार का आयोजन नारीशक्ति के लिए समर्पित रहा। हमने दुनिया को दिखाया कि भारत की बेटियां कितना बेहतरीन काम कर रही हैं। हमने दुनिया को दिखाया कि भारत की बेटियां किस प्रकार हर सेक्टर में नए आयाम गढ़ रही हैं। 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह ऐतिहासिक क्षण देश की नारी शक्ति को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कल कर्तव्य पथ पर हम सभी ने नारी शक्ति की क्षमताओं को देखा। हमने दुनिया को दिखाया कि भारत की नारी शक्ति क्या अद्भुत काम कर रही है और कैसे वे हर क्षेत्र में मील के पत्थर हासिल कर रही हैं। यह पहली बार था कि महिला दलों ने इतनी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जिन भी सेक्टर्स में पहले बेटियों के लिए एंट्री बंद थी या सीमित थी, हमने वहां हर बंदिशें हटाई हैं। हमने तीनों सेनाओं के अग्रिम मोर्चों को बेटियों के लिए खोल दिया। आज Start-Ups हों या Self Help Groups, हर क्षेत्र में बेटियां अपनी छाप छोड़ रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जो हम ‘विकसित भारत’ बनाने वाले हैं, उसका लाभार्थी मोदी नहीं है। इसके लाभार्थी आप जैसे युवा हैं, इसके लाभार्थी स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं। विकसित भारत और भारत के युवाओं की प्रक्षेपवक्र एक साथ ऊपर जाएगी इसलिए आप सभी को मेहनत करने में एक पल भी गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं के लिए तीनों सेनाओं के द्वार खोल दिये। अब उन्हें स्थायी रूप से कमीशन दिया गया है और वे कमांड भूमिका और युद्धक स्थिति संभाल सकते हैं। अग्निवीर से लेकर फाइटर पायलट तक महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ी है। 
 

इसे भी पढ़ें: जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शो, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को लगाया गले

मोदी ने कहा कि हमारे देश में सीमावर्ती क्षेत्र को नजरअंदाज किया जाता था। पहले की सरकार कहती थी कि अगर सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कें बनाईं, तो दुश्मन को आसानी होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे गांव को आखिरी गांव कहा जाता था। हमारी सरकार ने ये सोच बदल दी और सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे गांव को प्रथम गांव माना और इन गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्वामित्र के रूप में देख रही है। भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ती जा रही है। 

Loading

Back
Messenger