Breaking News

सबसे पहले उपलब्धि हासिल करने वाली इन महिलाओं ने रचा है इतिहास, जानें विस्तार से यहां

दुनिया भर में आज यानी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाएं आज के समय में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं रह गई है। देश में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने सबसे पहले उपलब्धि हासिल कर इतिहास रचने का काम भी किया है। देश में कई ऐसी महिलाएं हैं जो सबसे पहले प्रधानमंत्री बनीं तो किसी ने सबसे पहले महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवाया है।
 
पहली महिला प्रधानमंत्री
देश की सबसे पहले महिला प्रधानमंत्री बनी इंदिरा गांधी जो कुल तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं। उन्होंने सबसे पहले वर्ष 1966 देश की महिला प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
 
पहली महिला राष्ट्रपति
देश को पहली महिला प्रधानमंत्री तो 1966 में मिल गई थी, मगर पहली महिला राष्ट्रपति मिलने में आजादी के बाद 60 वर्ष लग गए थे। देश को पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के तौर पर मिली, जिन्होंने 25 जुलाई 2007 को अपने पद की शपथ ग्रहण की। वो देश की 12वीं राष्ट्रपति थी मगर देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी। पहली महिला राष्ट्रपति बनकर उन्होंने इतिहास रचा था।
 
पहली स्पीकर
देश की पहली महिला लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार बनी थी, जिन्होंने 2009 में अपना पद संभाला था। उन्होंने सासाराम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद वो पहली महिला बनी थी जो लोकसभा स्पीकर की सीट पर काबिज हुई थी।
 
पहली मुख्यमंत्री
देश की सबसे पहली महिला मुख्यमंत्री थी सुचेता कृपलानी, जिन्होंने 1963 में अपना पद संभाला था। वो उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी। उन्होंने 1963 से लेकर 1967 तक मुख्यमंत्री पद संभाला था।
 
पहली राज्यपाल
देश को आजादी मिलने के बाद भारत की पहली महिला राज्यपाल ‘द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ सरोजिनी नायडू बनी थी, जिन्होंने 1947 से 1949 तक राज्यपाल का पद संभाला था। वो उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाई गई थी।
 
पहली महिला आईएएस अधिकारी
देश की पहली महिला आईएएस अधिकारी थी अन्ना रजम मल्होत्रा, जिन्होंने 1951 में पद हासिल कर इतिहास रचा था। अन्ना रजम मल्होत्रा केरल के एर्नाकुलम में जन्मीं थी।
 
पहली आईपीएस अधिकारी
एक तरफ जहां पहली महिला आईएएस अधिकारी पहले आम चुनावों के दौरान ही मिल गई थी। मगर पहली महिला आईपीएस अधिकारी मिलने में देश को कई वर्षों तक इंतजार करना पड़ा था। किरण बेदी देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं थी। उन्होंने पहली महिला आईएएस अधिकारी बनने का कीर्तिमान रचा था।
 
पहली महिला न्यायाधीश
देश की पहली महिला न्यायाधीश थी मीरा साहिब फातिमा बीबी, जो 1989 को इस पद पर काबिज हुई थी। उन्होंने 6 अक्टूबर 1989 से लेकर 29 अप्रैल 1992 तक न्यायाधिश की कुर्सी संभाली थी।

Loading

Back
Messenger