Breaking News

कोस्टल रोड क्षेत्र में बनेगा विश्व स्तरीय पार्क, CM Eknath Shinde ने की घोषणा

मुंबई। धर्मवीर संभाजी महाराज मुंबई कोस्टल  रोड यानी मुंबई कोस्टल रोड परिसर में 320 एकड़ का विश्व स्तरीय पार्क बनाया जाएगा। ऐसा आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया। सागरी किनारा मार्ग सहित मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने वर्ली, दादर इलाके में सीमेंट सड़कों के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने मुंबई महानगरपालिका और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि ये सभी काम मानसून से पहले समय पर पूरे हो जाने चाहिए।             
 
मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने मुंबई कोस्टल रोड का निरीक्षण किया। इसके लिए उन्होंने वर्ली से मरीन ड्राइव तक का सफर किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिंदे के साथ मुंबई शहर जिले के पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर जिले के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त व प्रशासक डॉ. इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे उपस्थित थे।     
       
मुंबई मनपा द्वारा तैयार की जा रही इस कोस्टल रोड का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. इस कोस्टल रोड परिसर में 320 एकड़ क्षेत्र में एक भव्य सेंट्रल पार्क का निर्माण किया जाएगा और 200 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न पेड़ लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि इस विश्व स्तरीय पार्क का निर्माण किया जाएगा और जल्द ही कोस्टल रोड को नागरिकों की सेवा में लाया जाएगा।       
     
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने वर्ली क्षेत्र के गणपतराव कदम मार्ग, नेहरू साइंस पार्क के सेठ मोतीलाल सांघी मार्ग और दादर के दादासाहेब रेगे मार्ग पर चल रहे सड़क कंक्रीटिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की। यह सभी कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ हो इसका ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया। सड़क कंक्रीटिंग के होने से मुंबई की सड़कें गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून का पानी अवशोषण गड्ढों के माध्यम से जमीन में शोख लेने के लिए इन कंक्रीटिंग कार्य में अवशोषण गड्ढों का समावेश किया गया है। ये कार्य पर्यावरण पूरक हैं।

Loading

Back
Messenger