वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में वित्त विहीन शिक्षक एवं कर्मचारियो की बैठक रसड़ा में हुई। इसमें वित्त विहीन शिक्षक एवम कर्मचारियों के मानदेय के लिए रणनीति तैयार किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम वित्त विहीन शिक्षक-कर्मचारी लोग दलगत भावना से ऊपर एवम जाति मजहब से ऊपर उठकर अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ेंगे तो कोई भी सरकार हमारा हक और अधिकार दे देगी। बस आवश्यकता हमे संघर्ष करने की है। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर सत्यनारायण सिंह परिहार ने कहा कि हमें समस्त विद्यालय इकाइयों को जगाना एवम सक्रिय करना होगा।
प्रधान महासचिव जियारत हुसैन ने कहा की मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सेवा शर्त पर सहमति बन गई है। जिसके निर्धारण के लिए कमेटी शासन स्तर पर कार्यवाही कर रही है। उसके बाद मानदेय हेतु बजट कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय नाथ एवम बाबा ललित नरसिंह यादव ने वित्त विहीन शिक्षकों को अपने हक के लिए संगठित होकर संघर्ष के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस मौके पर महंत कौशलेंद्र गिरि ने वित्त विहीन शिक्षको को आश्वस्त किया कि आप की समस्याओं को मुख्यमंत्री जी के यहां तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जनक कुशवाहा, रामजी सिंह, राजेश सिंह, चंद्र हंस सिंह, भीम यादव, अनिल सिंह, अंजनी पांडे, मनोज सिंह, अमित सिंह, सतनारायण यादव, महेंद्र सिंह, रामधन सिंह, ललन सिंह, रामप्रवेश सिंह, अशोक यादव, उमा सिंह, पूनम शर्मा, रामबदन आदि शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजक रामजी सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।