Breaking News

Ballia News: विधवा और असहाय महिलाओं की मदद के लिए आगे आए किन्नर

संतोष कुमार सिंह, रसड़ा,बलिया रसड़ा,बलिया। मंदा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पर सोमवार की सांय किन्नर समाज की ओर से दसवां विशाल भंडारा और गरीबों को साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। असहाय महिलाओं ने इस समारोह में आकर साड़ी ग्रहण की। वस्त्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। छितौनी निवासी सपना किन्नर के नेतृत्व किन्नर समाज ने सैकड़ों असहाय विधवा गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण कर आशिर्वाद लिया। सैकड़ो लोगो ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। सपना किन्नर ने कहा की दस वर्षो से हर वर्ष सावन में भंडारा कर सैकड़ों असहायो की सेवा कर आशीर्वाद लेती हू। इस मौके पर चंचल बाबा, वाल्मिकी बाबा, अरविंद कुमार, तौकीर अहमद, गुड्डू सिंह,  निशा, रूबी, सीता, राधा आदि सहयोग में लगे रहे।

Loading

Back
Messenger