संतोष कुमार सिंह, रसड़ा,बलिया रसड़ा,बलिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रसड़ा नगर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने झंडी दिखा करके इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। दर्जा प्राप्त मंत्री माननीय वाल्मीकि त्रिपाठी, श्रीनाथ नाथ मठ के मठाधिश्वर कौशलेंद्र गिरी,पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह , पूर्व नपा अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सोनी और इस कार्यक्रम के संयोजक सतवीर सिंहएवं मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी ,जयप्रकाश गुड्डू ,वेद प्रकाश सिंह, निखिल त्रिपाठी, अरुण भारती, तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। तिरंगा यात्रा रसड़ा डाक बंगले से प्रारंभ होकर मुंसफी प्राइवेट बस स्टॉप चंद्रशेखर आजाद चौराहा, प्यारेलाल चौराहा होते हुए फुलेहरा स्मारक महाविद्यालय कमतैला पर पहुंचकर संपन्न हुआ।