छोटी काशी के नाम से मशहूर रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला का दूसरा दिन गुरुवार को प्रभु श्री राम, लक्ष्मण माता जानकी के गंगा पार जाने के मार्मिक मंचन के साथ शुरू हुआ। भगवान श्री राम केवट संवाद एवं नदी पार के दृश्य को देखने के लिए गांधी पार्क स्थित रोशा शाह के सरोवर की सीढ़ियो पर हजारों महिला पुरुष एवम बच्चों की भीड़ उमड़ी रही।
भगवान श्री राम लक्ष्मण माता जानकी के गंगा पार दृश्य का सजीव मंचन किया गया। गंगा पार जाने से पूर्व भगवान श्री राम केवट के बीच मार्मिक संवाद सुन उपस्थित नर नारी एवम श्रद्धालुओ की आंखें बरबस ही नम हो गई। वहीं सरोवर में गंगा पार जाने के दौरान केवट गान एवं संकीर्तन कार्यक्रम में लोग भाव विभोर हो गए।
गंगा पार मंचन के बाद नगर के राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री राम लक्ष्मण माता जानकी को शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री राम लक्ष्मण एवं माता जानकी की जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चन एवं नमन किया। भारी पुलिस बल संग सुरक्षा में लगे में रहे।