Breaking News

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने फूंका चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला

भारत-चीन सीमा पर हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को लेकर आज हर भारतीय के मन में चीन के लिए आक्रोश है। कुछ ऐसा ही आक्रोश रसड़ा में भी दिखा, जिसमें भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री प्रवीण सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पूतला फूंकने के साथ ही चीन के आर्थिक बहिष्कार की भी मांग की और सरकार से आग्रह किया कि स्वदेशी को बल देते हुए ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सकता है और तभी भारत एक बार फिर से विश्वगुरु बन पायेगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई शहर के गांधी पार्क से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए भगत सिंह तिराहे पर पहुंचे जहाँ उन्होंने इसके विरोध में जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री प्रवीण सिंह, संजय जायसवाल, दिलीप मद्धेशिया, लवकुश मद्धेशिया, गोपाल जी सोनी, अविनाश सोनी, सुभाष सोनी, रजिंदर गुप्ता आदि मौजूद रहें।

Loading

Back
Messenger