![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
बलिया: समाजवादी पार्टी की बैठक में विवाद 🎤 बलिया में समाजवादी पार्टी ने एमएलसी के…
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी…
(फोटो के साथ) मुंबई/नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर भारत और अमेरिका अपने संबंधों में मौजूदा कड़वाहट…
🎉 रसड़ा (बलिया) में शारदीय नवरात्र पर्व भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नौ…
🎉 रसड़ा (बलिया)। दशहरा पर्व की शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र…
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दावा किया कि पेरिस से लौटने पर पंजाब…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जहां कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक सुस्ती…
आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने के बाद अब टीम इंडिया अगले एक साल में कई अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि, भारतीय टीम आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है। फिलहाल भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने की योजना है जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। अब संभावना जताई जा रही है कि इन टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो ये दौरा टी20 मुकाबलों से शुरू हो सकता है।
बताया जा रहा है कि, ये प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आया है। श्रीलंका में पिछले साल आए एक बड़े चक्रवात के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में अतिरिक्त टी20 मैच आयोजित कर राहत कार्यों के लिए धन जुटाने की योजना बनाई जा रही है।
श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है। इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ तय हुआ तो ये सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में खेली जा सकती है। भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है।
वहीं इन सभी संभावित सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट शामिल हैं।
इसके अलावा भारत को जून में घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच की संभावना है। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की चुनौती होगी। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम आने वाले सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
