Breaking News
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल…
-
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 05 फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों…
-
कर्नाटक के अनुभवी राजनेता बी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार के पद…
-
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2025 में 2024 और…
-
आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की…
-
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तीसरा भव्य 'अमृत स्नान' महाकुंभ पवित्र शहर प्रयागराज के…
चारधाम यात्रा को शुरु हुए 24 दिन हो गए है। हालांकि, धामों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कम नही हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक चारधामों और हेमकुंड साहिब के 15.67 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गौरतलब है कि यात्रा की शुरुआती 10 दिन में जहां दर्शन करने वालों की संख्या 5.69 लाख से अधिक थी।
वहीं 14 दिन में 9.97 लाख से ज्यादा ने दर्शन किए हैं। बता दें, 10 मई और हेमकुंड साहिबा की यात्रा 25 मई से शुरु हुई। मगर, चारधाम यात्रा के शुरुआती 10 दिन में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 5.9 लाख अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
घंटों तक जाम लग रहा है
धामों में दर्शन के लिए भीड़ बढ़ने और यात्रा मार्गों पर घंटों जाम लगने से सरकार व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर भी रोक लगाई थी। वहीं, 1 जून से फिर से आफलाइन पंजीकरण खोल दिए गए। यात्रा मार्गों में अब जाम की पहली जैसी स्थिति नहीं है।
जानें अब तक का हाल
धाम पंजीकरण दर्शन कर चुके
केदारनाथ 11.81 लाख 6,27,213
बदरीनाथ 11.06 लाख 3,79,042
गंगोत्री 6.48 लाख 2,75,210
यमुनोत्री 5.68 लाख 2,85,631
हेमकुंड साहिब 1.30 लाख 23,425