Breaking News

कॉमेडियन भारती सिंह ने जगन्नाथ पुरी मंदिर के किए दर्शन, जानिए आप कैसे बना सकते हैं यहां जाने का प्लान?

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को तमाम जानकारी शेयर करती रहती है। भारती अपने व्लॉग्स में नई रेसिपी, बेटे का रुटीन और ट्रेलल संबंधित जानकारी शेयर करती रहती है। हाल ही में भारती अपने मां और सास के साथ जगन्नाथ पुरी मंदिर पहुंची। यूट्यूब पर मंदिर के दर्शन करते हुए भारती ने वीडियो भी शेयर किया है। अगर आप भी काफी दिनों से जगन्नाथ पुरी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपतो बताएंगे कि आप कैसे टूर का प्लान कर सकते हैं।
इस तरह से करें ट्रिप का प्लान
पहला दिन 
यदि आप फ्लाइट से जा रहे हैं तो आपको भुवनेनश्वर जाना होगा। यहां से लगभग पुरी 56 किमी है। जब पुरी पहुंच जाएं तो अपने होटल में चेक इन जरुर करें और आराम करें।
दूसरा दिन
इस यात्रा के दूसरे दिन अपनी शुरुआत समुद्र किनारे सूर्योदय से देखने से करें। फिर आप ब्रेकफस्ट करें। इसके बाद आप पुरी एक्सप्लोर करने के लिए निकल जाएं। पहले आप जगन्नाथ मंदिर में भक्ति के समय का भरपूर आनंद जरुर लें। यहां पर दूर-दूर से भक्त भगवान जगन्नाथ की झलक पाने के लिए मंदिर के सामने आते हैं। शाम के समय आप बाजार घूम सकते हैं।
तीसरा दिन
तीसरे दिन ब्रेकफस्ट करने के बाद चिल्का झील जाएं। यह मात्र 50 किमी की ड्राइव पर है। बता दें कि, यह झील सतापाड़ा में है। आप कालिजाई मंदिर में जा सकते हैं, क्योंकि ये डॉल्फिन शो के लिए काफी फेमस है। प्राकृतिक के सुंदर नजारे के लिए नालाबन की ओर बढ़ें जहां अक्टूबर और फरवरी के दौरान प्रवासी पक्षी बसते हैं। रात को अपने होटल में पुहंचकर आराम करें।
 
चौथा दिन
यात्रा के चौथे दिन नाश्ता करने के बाद सूर्य मंदिर के दर्शन करने जरुर जाएं। 13वीं शताब्दी में इस मंदिर को बनाया गया है। यहां पर आप फेमस परशुरामेश्वर मंदिर, लिंगराज मंदिर और मुक्तेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस यात्रा को समाप्त करके आप अपने वापिस घर जा सकते हैं।

13 total views , 1 views today

Back
Messenger