Breaking News

Travel Tips: अक्टूबर में फैमिली के साथ एक्सप्लोर करें ये हसीन जगहें, यादगार बनेगा आपका सफर

अक्टूबर महीने में कई हिंदू त्योहार मनाए जा रहे हैं। अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, दशहरा आदि की लंबी छुट्टियां होती हैं। इन छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ अच्छा और बेहतरीन समय बिता सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, अक्टूबर का महीना सबसे अच्छा है। क्योंकि इस महीने में ना तो बहुत ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा सर्दी होती है। वहीं इस महीने में मानसून भी खत्म हो जाता है। ऐसे में आपका सफर ज्यादा अच्छा रहेगा।
वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह हैं। इस महीने में आप ना सिर्फ अपने पार्टनर बल्कि अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अक्टूबर महीने में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: पहली बार जा रहे नॉर्थ ईस्ट इंडिया तो इन बातों का रखें खास ख्याल,परेशानियों से बचे रहेंगे आप

कश्मीर
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की हसीन वादियों के अलावा आप झील के किनारे परिवार के साथ कुछ सुकून का समय बिता सकते हैं। अक्टूबर महीने में कश्मीर का मौसम बहुत ज्यादा सर्द नहीं होता है। हांलाकि पहलगाम और गुलमर्ग में इस महीने में ठंड शुरू हो जाती है। आप पहाड़ों पर बर्फ देख सकते हैं। लेकिन कश्मीर की झीलों में बर्फ नहीं जमती और ना ही बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होते हैं। ऐसे में अक्टूबर महीने में आप कश्मीर की हसीन वादियों में घूमने जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश सुंदर और प्राकृतिकता से भरा हुआ है। यहां पर बहुत सारे धार्मिक स्थल भी हैं। ऐसे में अगर आप भी रोमांचक सफर पर जाना चाहते हैं, तो हिमाचल आपके लिए एक परफेक्ट जगह साबित होगी। अक्तूबर के महीने में आप शिमला, मनाली, कुल्लू की वादियों में घूम सकते हैं। इस महीने में इन सारी जगहों का मौसम शुष्क और मनोहर होता है। वहीं पहाड़ों पर हल्की ठंड भी महसूस होने लगती है।

राजस्थान
वैसे तो राजस्थान को गर्म शहर के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इस राज्य में घूमने के लिए अक्टूबर का महीना सबसे उपयुक्त है। इस महीने से राजस्थान का मौसम अच्छा होने लगता है। ऐसे में अगर आप अक्टूबर के महीने में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो किले व महलों की सैर के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस महीने में जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं। 
केरल
प्रकृति प्रेमियों के लिए केरल बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर आप खूबसूरत घाट और तटों के पास सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। इसके अलावा आप आयुर्वेदिक उपचार, मालिश आदि का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर घूमने आने के लिए अक्टूबर का महीना सबसे ज्यादा उपयुक्त है। आप यहां पर कवॉटरिंग, बूट सफारी, और एलिफेंट राइडिंग जैसी चीजें कर सकते हैं।

Loading

Back
Messenger