Breaking News
-
गुरुवार की शाम मुंबई में टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के स्वागत के…
-
बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा…
-
जयपुर । राजस्थान सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बृहस्पतिवार को…
-
बालटाल (जम्मू-कश्मीर) । अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के बीच एकल उपयोग…
-
अहमदाबाद । गुजरात उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राजकोट गेम जोन में लगी आग को…
-
लखनऊ । कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को हाथरस…
-
खान यूनिस (गाजा पट्टी) । गाजा में इजराइल द्वारा घोषित किए गए ‘सुरक्षित क्षेत्र’ में…
-
लंदन । ब्रिटेन का ऐतिहासिक आम चुनाव ऋषि सुनक के लिए ऐसे समय पहली वास्तविक…
-
भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी ने गुरुवार को यहां…
-
टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्त तरीके से…
भारत को आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां पर कई हिंदू देवी-देवताओं के विशाल मंदिर स्थित है। पूरे देश में आपको हर जगह आपको अनेक मंदिर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, क्या आप जानते है कि विदेशों में भी ऐसे कई मंदिर जिन्हें दुनियाभर में जाना जाता है। बता दें कि भारत से लगभग 4800 किमी दूर बना दुनिया का सबसे बड़ा अंगकोर वाट मंदिर है, जिसके बारे में शायद ही आप जानतें हो। यह मंदिर कंबोडिया में स्थित है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है। कंबोडिया अपनी विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह है। इस देश की आधिकारिक भाषा खमेर है। यहां पर आपको मुख्य रुप से लोगों का धर्म हिंदू और बौद्ध मिलेगा। हर साल यहां पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं कंबोडिया की सुंदरता देखने के लिए आप इन जगहों पर जरुर जाएं। अगर आप कंबोडिया घूमने का प्लान बना रहें तो इन जगहों को एक्सप्लोर करें।
कोह रोंग द्वीप
कोह रोंग द्वीप को एलीफेंट आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। कंबोडिया के खमेर खीट में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह द्वीप कंबोडिया के दक्षिण क्षेत्र में समुद्र में स्थित है और यह समुद्र की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस खूबसूरत जगह पर आप स्नोर्कलिंग और ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आप समुद्री जीवन की अनगिनत प्रजातियों को भी देख सकते हैं।
बट्टामबांग कंबोडिया
बट्टामबांग कंबोडिया का एक बड़ा शहर है, ये पश्चिमी कंबोडिया में स्थित है। बट्टामबांग में कई प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां पर वाट एक्साम्पल, जो बुद्धिस्ट मंदिर है और बंटी चिड़िया सरक्षण क्षेत्र, जो प्राचीन काल में राजा की शिकार के लिए प्रसिद्ध था। यहां पर एक नदी है जिसे देखने के लिए पर्यटक बहुत दूर से आते हैं।
अंगकोर वाट मंदिर
भगवान विष्णु का यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर और धार्मिक स्मारक भी है। कंबोडिया देश के अंकोर शहर में स्थित है। इस मंदिर का पुराने नाम यशोधपुर के जाना जाता था लेकिन अब यह अंगकोर वाट मंदिर के नाम से जाना जाता है। दरअसल, इस मंदिर को टाइम मैगजीन ने दुनिया के पांच आश्चर्यजनक चीजों में इस मंदिर को शुमार किया था। यह मंदिर तकरीबन हजारों वर्ग मिल में फैला है। बता दें कि, कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज पर इस मंदिर को अंकित किया गया है।
बोकोर नेशनल पार्क
अगर आप कंबोडिया में सुकून के पल बिताने के लिए जगह की तलाश कर रहे है, तो एक बार इस जगह को जरुर एक्सप्लोर करें। बोकोर नेशनल पार्क में आपको काफी सुकून मिलेगा। कंबोडिया के कम्पोंग थोम जिले में स्थित है और यह देश का सबसे पुराने नेशनल पार्कों में से एक है। यहां पर आपको विविध प्रजातियां और सुंदर झील के पास बैठकर खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप कंबोडिया जाएं इन जगहों को जरुर एक्सप्लोर करें।