Breaking News

पैराग्लाइडिंग का लेना है मजा, तो नेपाल में इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आपको भी एडवेंचर करना पसंद हैं तो आप बाहर घूमने के लिए जाते हैं तो कोई ना कोई एडवेंचर्स एक्टिविटी को एक्सप्लोर करना पसंद करते होंगे। जिन लोगों को एडवेंचर्स ज्यादा पसंद होता है वे लोग हमेशा ऐसे हॉलिडे डेस्टिनेशन को चुनना पसंद करते हैं, जहां पर वे तरह-तरह की एडवेंचर्स एक्टीविटीज का लुत्फ उठा सके।  इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप नेपाल जाएं। यहां आप हाइकिंग से लेकर कयाकिंग और राफ्टिंग तक, काफी कीजिए कुछ एक्सपीरियंस कर सकते हैं। इसके अलावा, नेपाल में पैराग्लाइडिंग करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। चलिए आपको बताते हैं नेपाल की किन जगहों पर आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।
पोखरा
नेपाल में पैराग्लाइडिंग की बात होती है तो पोखरा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। पोखरा में पैराग्लाइडिंग के दौरान आप बर्फ से ढके पहाड़ों और प्राचीन झीलों के खूबसूरत नजारों को निहार सकते हैं। इस जगह को नेपाल में सबसे अच्छे पैराग्लाइडिंग स्थानों में से एक के रुप में माना जाता है। आप पोखरा में अनुभावी पायलटों के साथ पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं या फिर आप सोलो उड़ान भी कर सकते हैं।
कोट डांडा
कोट डांडा को नेपाल में परफेक्ट पैराग्लाइडिंग प्लेस में से एक के रुप में देखा जाता है। काठमांडू में बसी कोट डांडा वैली एक पैराग्लाइडिंग प्लेस भी है। त्रिभुवन हवाई अड्डे से 12 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह हरे-भरे वनस्पति और पक्षियों के बेहतरीन द्दश्यों से भी भरपूर है। यहां पर जब आप पैराग्लाइडिंग करते हैं तो आपको एक अलग ही अनुभव होता है।
गोदावरी
यहां एडवेंचर लवर है तो आपको पाटन और काठमांडू से 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा गोदावरी जरुर जाना चाहिए। गोदावरी नेपाल के बेहतरीन पैराग्लाइडिंग स्थलों में से एक है जहां यात्री हरियाली से सजे मनमोहक  परिद्दश्य के बीच ग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद ले सकते हैं। गोदावरी में पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक अलग ही एक्सपीरियंस है।

Loading

Back
Messenger