Breaking News

Travel Tips: जानिए गोरखपुर में घूमने वाली बेहतरीन जगहें, नजारा देख दोगुना हो जाएगा ट्रिप का मजा

देश के सबसे बड़े राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश का हर शहर किसी न किसी चीज के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश का ऐसा ही एक शहर गोरखपुर भी है। यहां पर आपको कई पवित्र और फेमस मंदिरों के अलावा ऐतिहासिक जगहें भी देखने को मिलेंगी। ऐसे में जो लोग गोरखपुर घूमने के लिए आते हैं, वह इस शहर के आसपास मौजूद जगहों पर घूमना नहीं भूलते हैं। ऐसे में अगर आप भी गोरखुपर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको शहर के कुछ अद्भुत और बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…
पून हिल
अगर आप भी गोरखपुर के आसपास किसी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो पून हिल जाना न भूलें। यह हसीन हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती और बेहतरीन दृश्यों के लिए काफी फेमस है। वीकेंड में पिकनिक मनाने के लिए स्थानीय लोग काफी संख्या में यहां पहुंचते हैं। यह खूबसूरत जगह नेपाल की हसीन वादियों में मौजूद है। यहां का मौसम हर समय सुहावना होता है। बता दें कि पून हिल में आप फोटोग्राफी और ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इस स्थान से आपको हिमालय पर्वत का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
दूरी- गोरखपुर से पून हिल्स की दूरी करीब 185 किमी है।
कैसे पहुंचें- गोरखपुर से आप बस या अपनी गाड़ी से भी पून हिल पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Best Places Around Deoghar: देवघर के आसपास मौजूद इन बेहतरीन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर, यादगार होगा ट्रिप

बुटवल
गोरखपुर के पास मौजूद बुटवल हसीन पहाड़ियों और शांत वातावरण के रूप में फेमस है। यह घूमने के लिहाज से खूबसूरत डेस्टिनेशन है। बता दें कि बुटवल घने जंगलों, खूबसूरत झील और मेहमान नवाजी के लिए काफी फेमस है। दक्षिण-पश्चिम नेपाल के पहाड़ी व तराई क्षेत्र के बीच में होने के कारण यह शहर और भी खूबसूरत हो जाता है। इस शहर में हर दिन हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में यहां पर कपल्स भी काफी संख्या में पहुंचते हैं।
दूरी- गोरखपुर से बुटवल की दूरी करीब 127 किमी है।
कैसे पहुंचें- गोरखपुर से आप बस या फिर अपनी गाड़ी से भी यहां पहुंच सकते हैं।
 
पोखरा
बता दें कि नेपाल की इस खूबसूरत जगह के बारे में करी-करीब हर कोई जानना चाहता है। यह नेपाल में घूमेन जाने वाली बेहतरीन जगहों में से एक है। मानसून में सैलानी घूमने के लिए यहां पहुंचते रहते हैं। यहां पर खूबसूरत हिल, बेहतरीन मेहमान नवाजी, हसीन पहाड़ और शांत वातावरण आपको मन मोह लेगा। इस जगह पर न सिर्फ देश बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते रहते हैं। पोखरा में आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
दूरी- गोरखपुर से पोखरा की दूरी करीब 279 किमी है।
कैसे पहुंचें- गोरखपुर से बस या अपनी गाड़ी से भी यहां पहुंच सकते हैं।
 
लुम्बिनी
अगर आप भी गोरखपुर में किसी धार्मिक स्थल को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपको लुम्बिनी जरूर जाना चाहिए। यह स्थान भारतीयों के साथ ही विदेशी पर्यटकों के लिए भी काफी खास और पवित्र है। लुम्बिनी भगवान बुद्ध का जन्मस्थल है और यह नेपाल में स्थित है। हिमालय की गोद में मौजूद लुम्बिनी सैलानियों के बीच काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर आपको चारों तरफ सिर्फ हरियाली दिखाई देगी।
दूरी- गोरखपुर से लुम्बिनी की दूरी 144 किमी है।
कैसे पहुंचें- गोरखपुर से बस या अपनी गाड़ी से भी यहां पहुंच सकते हैं।

Loading

Back
Messenger