Breaking News

परफेक्ट ऑफबीट Beach Vacation के लिए जाएं भारत के इन 5 जगहों पर, रोमांच से भरपूर होगी यात्रा

भारत में सुंदर और शानदार कई समुद्र तट है। वैसे अक्टूबर तक मनसून का मौसम चला जाता है, इसके बाद घूमने का एक अलग ही मजा होता है। अगर आप भी बीच वेकेशन की तलाश में है तो यह लेख आपके लिए है। अक्टूबर का महीना सुमद्र किनारे घूमने के लिए सबसे बढिया माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं भारत की 5 ऑफबीट बीचेज प्लेसेस।
गोकर्ण, कर्नाटक
गोकर्ण कर्नाटक के पश्चिमी तट पर स्थित यह एक शांतिपूर्ण बीच में से एक है। अक्टूबर के महीने में समुद्र तट एकदम स्वच्छ और शांत नजर आते हैं। यहां कुडले बीच और ओम बीच जैसे खूबसूरत समुद्र तट हैं, जहां पानी के खेल के बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं और पैराडाइज बीच भी है जो मनमोहक सनसेट नजारा देखने को मिलता है। यह कम भीड़-भाड़ वाली जगह निश्चित रूप से आपको यहां काफी आराम मिलेगा।
दीव, गुजरात
दीव एक सुंदर और शांत बीचेज में से एक है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों और पुर्तगाली वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप पीक सीजन में भी पर्यटकों की भीड़ के बिना भी यहां एन्जॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही समुद्र सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।
मांडवी, गुजरात
ऑफबीट बीचेज के लिए गुजरात के मांडवी में भी सुंदर और आश्चर्य से भरपूर समुद्र का किनारा है। अक्टूबर का महीना मांडवी समुद्र तट का आनंद लेने के साथ ही विजय विलास पैलेस को एक्सप्लोर करना और पारंपरिक जहाज निर्माण एक्टिविटी और कला का अनुभव प्राप्त करने के लिए सबसे बेहतर है।
चांदीपुर, ओडिशा
ओडिशा के चांदीपुर बीच एकदम क्लीन और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है।
अक्टूबर में यहां पर भीड़ नहीं होती है और अपने कम-बादल वाले आसमान के साथ, यह आकर्षक हो जाता है जो इसे लंबी सैर और खोज के लिए आदर्श बनाता है।
बटरफ्लाई बीच, गोवा
बटरफ्लाई बीच गोवा के कई छिपे हुए रत्नों में से एक है। इस समुद्र तट तक नाव से या जंगल में ट्रैकिंग करके पहुंचा जा सकता है। यह क्रिस्टल साफ पानी और हरियाली से घिरी एक छोटी और एकांत बीच है। अक्टूबर में, आप सभी शोर-शराबे से दूर, अधिकांश समुद्र तटों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Loading

Back
Messenger