Breaking News

Maha Kumbh 2025: पटना से प्रयागराज जाने का बना रहे प्लान तो 2 दिन का बनाएं रोड ट्रिप, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

महाकुंभ के पावन मौके पर लगभग पूरा भारत आस्था की डुबकी लगा रहा है। क्योंकि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा मेला यानी की महाकुंभ चल रहा है। यह 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी 2025 तक चलने वाला है। करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वही आगामी कुछ आंकड़ों की मानें, तो अधिक संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ पहुंचने वाले हैं।

प्रयागराज जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों की सीटें फुल हैं और इनमें बहुत भीड़ है। इसलिए कई लोग ट्रेन या बस से नहीं बल्कि पर्सनल गाड़ी से महाकुंभ पहुंच रहे हैं। अगर आप भी बिहार की राजधानी पटना से महाकुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो 2 दिन का शानदार रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रास्ते में पड़ने वाली कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Paranormal Tourism: पैरानॉर्मल एक्टिविटी का बढ़ रहा है ट्रेंड, जानिए इन जगहों पर क्यों जाना पसंद कर रहे लोग

पटना से प्रयागराज का रूट
पटना से प्रयागराज के बीच की दूरी 370 किमी है। इसके लिए आपको NH 922 पकड़ना होगा और आगे चलकर NH31 पकड़ना होगा। पटना से प्रयागराज जाने में आपको 7-8 घंटे का समय लग सकता है। इसलिए आप सुबह पटना से निकल सकते हैं, जिससे आप घूमते-घूमते प्रयागराज पहुंच जाएं। जिससे कि सुबह-सुबह गंगा स्नान कर सकते हैं।
रास्ते में आप आरा, बक्सर, गाजीपुर और वाराणसी जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करते हुए पहुंच जाएंगे। बक्सर से कुछ दूर बढ़ते ही NH 922 से आपको NH 31 पकड़ना होगा।
आरा में घूमने की बेस्ट जगहें
पटना से प्रयागराज रोड ट्रिप में आपका सबसे पहला पड़ाव आरा पड़ता है। यहां पर आप कुछ समय के लिए आराम कर सकते हैं। साथ ही कुछ शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आरा बिहार का प्रमुख और खूबसूरत शहर है। यहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते है।
आरा में वीर कुंवर सिंह फोर्ट, अरण्य देवी मंदिर, सूर्य मंदिर, चतुर्भुज नारायण मंदिर, शाहजी मस्जिद और मौलाबाग का करबला मस्जिद जैसी फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह शहर हरे-भरे खेतों के लिए जाना जाता है।
बक्सर में घूमने की बेस्ट जगहें
बक्सर बिहार का बेहद खूबसूरक और प्रमुख शहर है। यहां पर सिर्फ देशी नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते हैं। इस शहर को बक्सर युद्ध के लिए भी जाना जाता है। यह युद्ध भारतीय शासकों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच हुआ था। इस शहर को बिहार का पौराणिक शहर भी माना जाता है।
बता दें कि आरा से निकलने के बाद आप बक्सर में बक्सर फोर्ट, बिहारी जी मंदिर, नौलखा मंदिर, चौसा लड़ाई का मैदान, राम जानकी मंदिर और सीताराम संग्रहालय के अलावा गंगा घाट जैसे फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
गाजीपुर में घूमने की जगहें
पटना से प्रयागराज रोड ट्रिक का तीसरा पड़ाव गाजीपुर हो सकता है। यहां पर आप कुछ देर आराम कर सकते हैं। यह उत्तर प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत और प्रमुख शहर है। जोकि बिहार सीमा के पास स्थित है और यह खूबसूरत शहर पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है।
गाजीपुर शहर इतिहास की वजहों से भी जाना जाता है। गाजीपुर को वीरो की धरती के नाम से भी जाना जाता है। एक समय पर ब्रिटिश के मकबरा से लेकर सम्राट स्कंदगुप्त का विजय स्तंभ भी मौजूद है। गाजीपुर में आप महादेव घाट और दादरी घाट घूम सकते हैं। इसके अलावा महर्षि दधीचि का आश्रम और बुढ़िया माई मंदिर भी जा सकते हैं।
वाराणसी में घूमने की जगहें
पटना से प्रयागराज रोड ट्रिप का चौथा और आखिरी पड़ाव वाराणसी से बेहतर कुछ नहीं है। यह एक फेमस तीर्थ स्थल है और यहां पर हर रोज हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
गंगा नदी के तट पर स्थित वाराणसी अपनी खूबसूरती के साथ कई पौराणिक कहानियों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप काशी विश्वनाथ मंदिर, मणिकर्णिका घाट, दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

Loading

Back
Messenger