Breaking News
-
भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में पहला वनडे खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने…
-
पाकिस्तानी अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज को आठ साल पुराने…
-
डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कदम रखते ही टैरिफ वॉर छेड़ दी है। अमेरिका…
-
कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि…
-
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दक्षिण अफ्रीका में आगामी जी20 बैठक में शामिल नहीं होंगे।…
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के संगठनात्मक कार्य के लिए 10 दिवसीय दौरे…
-
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने साइबर सेक्सटॉर्शन मामले में आरोपी एक महिला को नियमित…
-
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र…
-
जेवर विधानसभा में एक और गौशाला बनेगी, निराश्रित गौवंशों से निजात मिलेगी, ग्राम धनौरी में…
-
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी…
अप्रैल महीना ऐसा है जब पूरे देश में चिलचिलाती गर्मी शुरु हो जाती है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई बीच पर समुद्र में डुबकी लगाने पहुंचता है, तो कोई ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी गर्मी से बचना चाहते हैं तो किसी सुंदर और ठंडी जगह पर छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। चलिए हम आपको इस लेख में भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें, जहां आप अपने दोस्त, परिवार और पार्टनर के साथ हसीन पल को एन्जॉय कर सकते हैं।
डलहौजी
पहाड़ियों को सुंदर नजारा और सुकून के पल बिताने के लिए डलहौजी सबसे बेस्ट जगह है। समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद डलहौजी भारत का सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और देवदार के पेड़ इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अप्रैल के महीने में चिलचिलाती गर्मी में भी डलहौजी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसलिए यहां आप अप्रैल से लेकर जुलाई तक भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
हर्षिल वैली
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद हर्षिल वैली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक ऐसी वैली है, जिसे एक्सप्लोर करने का सबका सपना होता है। यहां पर लगभग हर देशी और विदेशी पर्यटक देखा है। समुद्र तल से करीब 9 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद हर्षिल वैली का तापमान अप्रैल के महीने में 9 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां पर आप ट्रेकिंग से लेकर यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
पहलगाम
अप्रैल की गर्मी से बचने के लिए ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए आप जम्मू कश्मीर के पहलगान एक ऐसी जगह है, जहां किसी भी मौसम में घूमने का अलग ही मजा है। यहां पर 5 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच तपमान रहता है। ठंडी हवाओं का मजा लेने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक आते हैं। पहलगाम में आप तुलियन झील, शेषनाग झील, बीटा घाटी और मार्सर झील जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गंगटोक
अप्रैल की भयानक गर्मी से बचने के लिए आप नॉर्थ ईस्ट इंडिया की किसी शानदार जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप गंगटोक की हसीन वादियों में घूमने के लिए पहुंच जाना चाहिए। हिमालय की गोद में मौजूद इसे नॉर्थ ईस्ट इंडियां का सबसे ठंडा प्रदेश भी माना जाता है।
मनाली
गर्मियों में ठंडी का मजा लेने के लिए मनाली घूमने जाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हिमालय की गोद में मौजूद मानली अप्रैल से लेकर जुलाई की भयानक गर्मी से बचने के लिए सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है।