Breaking News

2 दिन की छुट्टी में घूमे यहां, नोएडा से बस 250 किमी दूर है यह हिल स्टेशन

यदि आप भी वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं, तो आप इस खास जगह पर घूमने जरुर जाएं। दरअसल,  यह जगह बहुत ही खास है और आप यहां घूमने कभी भी जा सकते हैं। बता दे, यह जगह नोएडा से बस 250 किमी दूर है। आप अपनी कार से भी जा सकते हैं। इस जगह का नाम है लैंसडाउन (Lansdowne)। उत्तराखंड में स्थित यह शहर बेहद ही खूबसूरत है। इस शहर की स्थापना ब्रिटिश राज के तहत एक आर्मी कैंट के रुप में की गई थी औऱ गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का ये घर रहा है। चलिए इस जगह के बारे में बताते हैं।
कैसे पहुंचे
लैंसडाउन नोलैंसडाउन नोएडा से 250 किमी दूर है। यहां आप अपनी कार से बाय रोड जा सकते हैं, जो आपको 6 घंटे लगेंगे। आप बस से भी जा सकते हैं। वहीं, आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो आप पहले देहरादून जाएं या काठगोदम जाएं और यहां से लैंसडाउन जाएं। 
यहां पर घूमने की जगहें
लैंसडाउन में घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मौजूद हैं। जैसे सेंट मैरी चर्च, तारकेश्वर महादेव मंदिर,ट्रैवल कैफे, टिप-एन-टॉप व्यूप्वाइंट और भालूगढ़ झरना। इसके अलावा आप यहां तरह-तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां आपको पहाड़, झरना और कई चीजें देखने को मिल जाएंगी।
वहीं यहां पर घूमने का खर्चा लगभग 5 से 7 हजार वो भी आना-जाना और घूमने के लग सकते हैं। बाकी आपक खर्च पर निर्भर करता है।

Loading

Back
Messenger