घूमने का शौक रखने वाला हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक बार तो विदेश यात्रा की इच्छा रखता है। वहीं अगर युवाओं की बात करें तो हर दूसरा युवक विदेश जाना चाहता है। जब भी हम किसी फिल्म या सोशल मीडिया में किसी विदेशी जगह को देखते हैं। तो मन ही मन वहां जाने का ख्वाब भी सजा लेते लेते हैं। लेकिन भारत में पर्यटन स्थलों की यात्रा और विदेश यात्रा में काफी अंतर होता है। जिसमें से पहला अंतर तो बजट का आता है। क्योंकि विदेश यात्रा के दौरान अधिक खर्च होता है।
ऐसे में अगर आप भी विदेश यात्रा का सपना रखते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उन देशों में यात्रा के बारे में बताएंगे। जो अन्य जगहों से काफी सस्ते हैं। बता दें दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो अपने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सस्ते ट्रेवल पैकेज ऑफर करते हैं। आप इन देशों की यात्रा अपने बजट के हिसाब से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन देशों की यात्रा को आराम से अफोर्ड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Karnataka Best and Famous eating place: घूमने के दौरान इन फेमस व्यंजनों का उठाएं लुत्फ, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद
नेपाल
भारत की सीमा से सटा देश नेपाल घूमने के लिहाज से काफी अच्छा और बेहतर डेस्टिनेशन है। अगर आप ज्यादा दिनों की ट्रिप प्लान नहीं करना चाहते तो नेपाल आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। नेपाल जाने के लिए आपको राजधानी दिल्ली से काठमांठू के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। फ्लाइट के जरिए आप महज डेढ़ घंटे में नेपाल पहुंच जाएंगे। यहां के लिए आपको बस सेवा भी मिल जाएगी। नेपाल पहुंचने के बाद आप यहां के माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, खूबसूरत मठों और मंदिर आदि घूम सकते हैं। बता दें कि नेपाल में भारतीय रुपए की ज्यादा कीमत है।
वियतनाम
खरीददारी और घूमने के लिहाज से वियतनाम भी बेहद सस्ता देश है। बता दें कि यहां पर एक रुपए की कीमत 334.68 वियतनामी दोंग है। इसलिए आप इस देश की खूबसूरती को जी भर निहार सकते हैं। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में शामिल वियतनाम की यात्रा सबसे सस्ते देशों में से है। वियतनाम में आप लैंडस्केप, लजीज स्ट्रीट फूड, गुफाएं और समुद्र तट आदि घूम सकते हैं।
श्रीलंका
अगर आप भी विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो श्रीलंका घूमने जा सकते हैं। घूमने के लिहाज से श्रीलंक काफी सस्ता देश है। बता दें कि केरल से भी कम बजट में श्रीलंका की ट्रिप कर सकते हैं। श्रीलंका में आप कम दिनों के साथ ही कम बजट की ट्रिप पर जा सकते हैं। यहां पर एक रुपए की कीमत श्रीलंका के 2.30 रुपए के बराबर है। यहां पर आप कई खूबसूरत समुद्रीय तटों पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।
मलेशिया
भारत से उड़ान भर आप महज 4 घंटे में मलेशिया पहुंच सकते हैं। मलेशिया घूमने के लिए हर साल कई पर्यटक आते हैं। मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल कुआलालंपुर है। आप यहां स्काई स्क्रेप्स का मजा ले सकते हैं। मलेशिया में गुफाएं और बुकिट बिटांग जैसे मार्केट घूम सकते हैं।