Breaking News

अक्टूबर के महीने में घूमें भारत की इन शानदार जगहों पर, जिंदगी एकदम हसीन हो जाएगी

अक्टूबर का महीना घूमने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है। क्योंकि अक्टूबर में न ज्यादा गर्मी में होती और न ज्यादा सर्दी। इस सुहावने मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। अक्टूबर में देश की मनमोहक और प्रसिद्ध जगहों पर मौसम सुहावना होता है, तो घूमने का मजा भी चार गुणा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए इस महीने में लोग अपने परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे देश की कुछ शानदार और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।
मुनस्यारी हिल स्टेशन
जब घूमने की बात आती है तो पहाड़ों पर जाने का ज्यादातर लोग सोचते हैं। ऐसे में आप नैनीताल, ऋषिकेश, मसूरी, अल्मोड़ा या रानीखेत ही पहुंचते हैं, अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप मुनस्यारी पहुंच जाना चाहिए। मुनस्यारी एकदम शांत हिल स्टेशन माना जाता है, जहां आप सुकून का पल बिता सकते हैं। अक्टूबर के महीने में यहां हर तरफ हरियाली देखने को मिलती है।
तोष
अगर आप पहाड़ों पर ज्यादातर जगहों पर घूम चुके हैं तो आप अक्टूबर के महीने में तोष पहुंच जाएं। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार नजारा देखने को मिलते है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील-झरने तोष की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। यहां आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 
येलगिरी
जब दक्षिण भारत की घूमने की बात आती है, लोग ज्यादातर केरल घूमने जाते हैं। अगर आप अक्टूबर घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको तमिलनाडु के येलागिरी जरुर घूमने जाएं। येलागिरी तमिलनाडु का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, यह किसी जन्नत से कम नहीं है। अन्नामलाई की पहाड़ियों में स्थित येलागिरी में आप पुंगनूर झील, नेचर पार्क, स्वामी मलाई हिल्स और निलावूर झील जैसी सुंदर जगहों पर घूम सकते हैं। यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
लाचुंग
अगर आप नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप अक्टूबर के महीने मे शिलांग, मेघालय,  दार्जिलिंग, पेलिंग, चेरापूंजी नहीं, बल्कि लाचुंग जरुर जाएं। यह जगह प्राकृतिक रुप से काफी सुंदार है। यहां घूमने के बाद आपको स्वर्ग जैसा महसूस होगा। बादलों से ढके ऊंचे पहाड़, घने जंगल, चाय के बागान और झील-झरने लाचुंद की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। यहां आप युमथांग वैली घाटी को भी एक्सप्लोर करें।
बांसवाड़ा
अक्टूबर के महीने में कई लोग घूमने के लिए जयपुर, उदयपुर, जोधपुर या जैसलमेर राजस्थान की इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन आप एक बार बांसवाड़ा घूमने के बाद आप इस जगह  को कभी नहीं भूल पाएंगे। बांसवाड़ा में इतनी बारिश होती  है कि इसे राजस्थान का चेरापूंजी भी कहा जाता है। बता दें कि, इस खूबसूरत जगह को ‘सौ द्वीपों का शहर’ कहा जाता है। यहां की हरियाली लोगों का आकर्षित करते हैं बांसवाड़ा में आप आनंद सागर झील, डायलाब झील और माही बांध जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Loading

Back
Messenger