Breaking News

सितंबर-अक्टूबर के महीने में इन जगहों पर घूमने जाना किसी जन्नत से कम नहीं है, एक्सप्लोर करें ये जगहें

सितंबर- अक्टूबर का महीना घूमने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है। क्योंकि इस दौरान न ज्यादा गर्मी में होती और न ज्यादा सर्दी। इस सुहावने मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। सितंबर-अक्टूबर महीने में देश की मनमोहक और प्रसिद्ध जगहों पर मौसम सुहावना होता है, तो घूमने का मजा भी चार गुणा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए इस महीने में लोग अपने परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे देश की कुछ शानदार और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।
मुन्नार, केरल
इस मौसम में मुन्नार घूमने का एक अलग ही मजा होता है। आपको बता दें कि, मुन्नार को दार्जिलिंग ऑफ केरल कहा जाता है। यहां चाय और कॉफी बागना की खूबसूरती चरम पर रहती है। यहां शांत पहाड़ों और लहराते घने जंगलों का एक शानदार नजारा देख सकते हैं।
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अगर आप सितंबर-अक्टूबर के महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली जरुर जाएं। यहां मौजूद हरे-भरे बांस के जंगल, नीले और देवदार के पेड़ों और पहाड़ों के बीच धान के खेत देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।
वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड
पहाड़ों की बात आती है तो लोग उत्तराखंड घूमने की बात जरुर करते हैं। तो आप ऐसें  में उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी सबसे खूबसूरत फूलों से घिरी है, यहां आप जरुर जा सकते हैं।
कल्पा, हिमाचल प्रदेश
सितंबर-अक्टूबर के महीने में हिमाचल प्रदेशष के किन्नौर जिले में स्थित गावं कल्पा में आप जरुर घूमने जाएं। इस गांव की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध कर देगा। यहां की खूबसूरती देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। कल्पा में सेब के बगीचे और कई मंदिर और मठ है।
धर्मशाला और मैक्लोडगंज
घूमने की बात आती है तो हिमाचल प्रदेश लोग सबसे ज्यादा जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की सुंदर पहाड़ियों में बसा धर्मशाला और मैकलोडगंज प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर तिब्बती, ब्रिटिश और हिमाचली संस्कृतियों के अनोखे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करती है। 

Loading

Back
Messenger