Breaking News

Travel Tips: यात्रा को बनाना चाहते हैं रोमांचक, तो रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें

भारत के राजमार्ग दुनिया के कुछ सबसे शानदार प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करते हैं। हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं जो अनोखी होने के साथ काफी ज्यादा शानदार हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों और शांत समुद्र तट से लेकर घने उष्णकटिबंधीय जंगल और घुमावदार नदियों से लेकर राजसी पहाड़ियों तक, यह सभी भारत की सुंदरता को अद्वितीय बनाती हैं। इन जगहों पर सड़कमार्ग से यात्रा करना ना सिर्फ आपको रोमांच से भर देंगे, बल्कि आप इन जगहों की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिकता को भी जान सकेंगे।
रामेश्वरम से पम्बन ब्रिज तक
रामेश्वरम से पम्बन ब्रिज मानव इंजीनियरिंग की एक शानदार रचना है। यह रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने का काम करता है। बता दें कि यह पुल दोनों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। नीले पानी और आकाश का मनमोहक दृश्य देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यह पुल खूबसूरत नजारा पेश करने के साथ ही ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी रखता है। पौराणिक कथा के मुताबिक इस स्थान पर भगवान श्रीराम ने लंका तक जाने के लिए पुल बनाया था। ऐसे में यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल तक है।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: अक्टूबर में पार्टनर संग बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम, तो दार्जिलिंग से जैसलमेर तक की ये जगहें हैं परफेक्ट

गुवाहाटी से तवांग
पूर्वोत्तर भारत कई खूबसूरत सड़क दृश्यों की पेशकश करता है, ऐसे में आपको गुवाहाटी से तवांग तक की यात्रा जीवन में एक बार जरूर करनी चाहिए। यहां पर सड़क मार्ग पर मनमोहक दृश्यों, राजसी पहाड़ों और हरी-भरी हरियाली आपका मन मोह लेगी। लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि अरुणाचल प्रदेश में एंट्री लेने के लिए आपको इनर लाइन परमिट लेना होता है। गुवाहाटी से तवांग तक की यात्रा को पूरा होने में करीब 14 घंटे का समय लगता है। मार्च और अक्टूबर के बीच आप यहां की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। 
बेंगलुरु से ऊटी
बेंगलुरु से ऊटी तक की यह सड़क 36 हेयरपिन मोड़ों के लिए फेमस है। यहां पर आपको हरी घास, चाय के बागान, ऊंचे पहाड़ और धुंध से भरे पहाड़ देखने को मिलेंगे। यह सड़क बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से भी होकर गुजरती है, जहां पर हाथी, हिरण और बाघ जैसे वन्यजीवों को भी आप देख सकते गैं। इस यात्रा में करीब 6 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा यहां पर आपको कई रेस्तरां आदि भी मिलेंगे। इस यात्रा पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून का है। 
गणपति पुले से रत्नागिरी
गणपति पुले से रत्नागिरी राजमार्ग एक सुंदर मार्ग होने के साथ ही महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में दो लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम करता है। गणपति पुले एक छोटा सा शहर है, जो ज्ञान और बुद्धि के देवता भगवान गणेश के प्राचीन मंदिर के लिए फेमस है। यह शहर अपने ऐतिहासिक किलों, समुद्र तटों और आमों के लिए जाना जाता है। इन दोनों स्थानों की बीच की दूरी 26 किमी है। घुमावदार सड़कें, हरी-भरी पहाड़ियां और सुरम्य गांवों से होकर यह रास्ता गुजरता है।
मनाली से लेह
भारत में सबसे लोकप्रिय और चुनौतीपूर्ण बाइक मार्गों में मनाली से लेह तक का रास्ता है। यह रास्ता दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे पहाड़ी दर्रों से होकर गुजरता है। इन रास्तों में आप घाटियां, झीलें, बर्फ से ढकी चोटियों और मठों के लिए फेमस है। हांलाकि यह सड़क साल में सिर्फ कुछ महीने खुली रहती है।

Loading

Back
Messenger