Breaking News

Nigeria में आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 13 लोग मारे गए : मानवाधिकार समूह

अबुजा । नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक पैमाने पर जारी विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 13 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। एक मानवाधिकार समूह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विरोध-प्रदर्शन ने कई राज्यों में हिंसक रूप ले लिया है, जिसके चलते कई जगह कर्फ्यू घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बम धमाके में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की और कहा कि देशभर में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 
‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के नाइजीरिया निदेशक ईसा सानुसी ने एक साक्षात्कार में कहा कि समूह ने चश्मदीदों, पीड़ितों के परिवारों और वकीलों द्वारा बताई गई मौतों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की है। इस बीच, नाइजीरिया की पुलिस ने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों की लूटपाट के चलते उत्तरी राज्यों – कानो और कटसीना में 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया और कर्फ्यू लगा दिया गया। 
उसने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रदर्शनकारी बढ़ते आर्थिक संकट को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते अफ्रीका के शीर्ष तेल उत्पादक देश के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘भ्रष्टाचार और कुशासन’’ को समाप्त करने की मांग की। मीडिया में आए विरोध-प्रदर्शन के वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को गोदामों में लूटपाट करते और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है।

Loading

Back
Messenger