यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध के बीच अमेरिका की तरफ से मॉस्को पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी गई है। अमेरिका की तरफ से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों में भुगतान प्रणाली, वित्तीय संस्थान और ऊर्जा उत्पादन शामिल हैं। रूस के खिलाफ अमेरिका के इस एक्शन का भारत पर भी बड़ा असर पड़ना तय है। रूसी कोयले के तीन प्रमुख व्यापारियों ने कहा कि मॉस्को पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस से थर्मल कोयले के भारतीय आयात में कटौती की संभावना पिछले प्रतिबंधों की तुलना में अधिक है। उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से शीर्ष निर्यातकों एसयूईके और मेचेल का हवाला दिया। रूस ऐतिहासिक रूप से भारत को ईंधन का एक छोटा निर्यातक था। उसने यूक्रेन पर आक्रमण के बाद मास्को के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद दक्षिण एशियाई देश में शिपमेंट को बढ़ावा देना शुरू कर दिया। नए अमेरिकी प्रतिबंधों में रूस की भुगतान प्रणाली, वित्तीय संस्थान और ऊर्जा उत्पादन भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के पड़ोसी देश में घुसे 3 लाख रूसी और 20 हजार यूक्रेनी, मच गया बवाल
इसे भी पढ़ें: Ukraine को लेकर Modi के दोस्त के सुझाव को क्यों NATO देशों ने किया खारिज, क्या हो सकता है इसका परिणाम