Breaking News

अफ्रीका महाद्वीप को मिलेगी एमपॉक्स टीकों का पहली खेप

अफ्रीका के शीर्ष स्वास्थ्य निकाय का कहना है कि इस महाद्वीप को दक्षिण कोरिया से दान के तौर पर एमपॉक्स टीकों की पहली खेप मिलने वाली है।
अफ्रीका सेंटर्स फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि 50,000 खुराकों का उपयोग पहले स्वास्थ्यकर्मियों तथा सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए किया जाएगा। वैसे इन खुराकों के पहुंचने का कोई समय नहीं बताया गया है।

इस महाद्वीप में इस साल एमपॉक्स से 202 लोगों की जान गयी है। तेरह देशों में इस बीमारी के रोगियों मृत्युदर 19.3 प्रतिशत है। एमपॉक्स पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था।
सीडीसी के कार्यकारी निदेशक ओगवेल ने कहा कि पिछले सप्ताह कांगो में एमपॉक्स के 51 नये मामले सामने आये जबकि घाना और नाइजीरिया अन्य सबसे प्रभावित देश हैं।

Loading

Back
Messenger