Breaking News

Hinduphobia की शिकार अमेरिकी मुस्लिम सांसद.. मोदी के संबोधन का करेंगी बहिष्कार, जानें क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी यूएसए की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर हैं। 22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करने वाले हैं। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय नेता हैं। बहुत कम विदेशी नेताओं को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने का सम्मान मिला है। नेल्सन मंडेला और विंस्टन चर्चिल उनमें से हैं। पीएम मोदी के संबोधन से पहले यूएस डेमोक्रेटिक पार्टी की दो मुस्लिम महिला कांग्रेसियों ने ऐलान किया है कि वे मोदी के भाषण में शामिल नहीं होंगी। 

इसे भी पढ़ें: क्यों भारत को रूस से अलग नहीं किया जा सकता है, अमेरिका चाहकर भी आने वाले कई वर्षों तक ऐसा नहीं कर पाएगा, ये है वजह

उमर ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन किया है, हिंसक हिंदू राष्ट्रवादी समूहों को गले लगाया है और पत्रकारों/मानवाधिकार अधिवक्ताओं को निशाना बनाया है।मैं मोदी के भाषण में शामिल नहीं होऊंगी। इसके बजाय, वह कथित तौर पर मोदी के दमन और हिंसा के रिकॉर्ड पर चर्चा करने के लिए मानवाधिकार समूहों के साथ एक ब्रीफिंग करेंगी। वहीं कांग्रेस की मुसलमान प्रतिनिधि रशीदा तलीब ने ट्विटर पर लिखा है कि यह शर्मनाक है कि मोदी को हमारे देश की राजधानी में एक मंच दिया गया है- उनके मानवाधिकारों के हनन, लोकतंत्र विरोधी कार्यों, मुसलमानों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को लक्षित करने और पत्रकारों को सेंसर करने का लंबा इतिहास रहा है। मैं कांग्रेस को मोदी के संयुक्त संबोधन का बहिष्कार करूंगी।
इल्हान उमर कौन है?
इल्हान उमर अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की सदस्य हैं। वह सोमालिया की एक पूर्व शरणार्थी है जो अब मिनेसोटा का प्रतिनिधित्व करती है। वह और रशीदा तलीब अमेरिकी कांग्रेस में 2 मुस्लिम महिला सांसद हैं। उमर ने 8 साल की उम्र में युद्धग्रस्त सोमालिया को अपने परिवार के साथ छोड़ दिया था। केन्याई शरणार्थी शिविर में 4 साल बिताने के बाद, वह 12 साल की उम्र में अमरीका आ गई थी।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं ये ‘चौकीदार’, अमेरिकी संसद के संबोधन के लिए पीएम मोदी को मंच तक लेकर जाने की मिली जिम्मेदारी

कौन हैं रशीदा तलीब?
मिशिगन के 12वें जिले की कांग्रेस महिला, रशीदा तलीब संयुक्त राज्य अमेरिका में एक और मुखर पाकिस्तान समर्थक और यहूदी-विरोधी नेता हैं। 2021 में तलीब कश्मीर पर भारत विरोधी दुष्प्रचार करने के लिए कुख्यात इस्लामिक आतंकी हमदर्दों और जिहादियों के साथ एक पैनल में शामिल हो गई थी। यह पैनल शिकागो में साउंड विजन नामक एक संगठन से जुड़ा था, जो खुद इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका (ICNA) की एक शाखा है।

Loading

Back
Messenger