Breaking News

Venezuela में एक अवैध खदान ढहने से कम से कम 14 लोगों की मौत, कई लोग घायल

वेनेजुएला में अवैध रूप से संचालित सोने की खदान के ढहने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुछ अन्य अधिकारियों के अनुसार खदान में बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं।
बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो ने स्थानीय संवाददाताओं से कहा कि अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं और अधिकारियों को कम से कम 11 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं।’’ फंसे हुए लोगों के रिश्तेदारों ने त्वरित बचाव प्रयासों की मांग की है।
यह दुर्घटना मंगलवार को अंगोस्टुरा नगर पालिका में हुई जहां बुल्ला लोका नामक खदान की एक दीवार ढह गई।

इस स्थान पर घंटों का सफर तय करके केवल नाव से पहुंचा जा सकता है।
खनिकों के रिश्तेदार खदान के निकटतम स्थान ला परागुआ में एकत्र हुए और उन्होंने सरकार से घायलों को बचाने और शवों को निकालने के लिए दूरस्थ स्थान पर विमान भेजने की मांग की।

Loading

Back
Messenger