Breaking News

मॉस्को में तबाही का मंजर, चारों तरफ चीख-पुकार, सबसे पुराने देश में हुआ हमला तो पीएम मोदी का आया बड़ा बयान

रूस से भगदड़ और अपरा-तफरी की तस्वीरें सामने आईं। रूस की राजधानी मॉस्को में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। जिसके बाद पूरी दुनिया दहल गई। इस आतंकी हमले में कम से कम 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। वहीं 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस हमले के पीछे किसी और का नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का नाम सामने आया है। ये जिम्मेदारी खुद आईएसआईएस ने ली है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए अपना बयान तक जारी किया है। वहीं रूस के पुराने मित्र भारत की तरफ से भी इस हमले के बाद बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने Moscow में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, कहा पार्टी रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत मॉस्को में हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है और दुख की इस घड़ी में रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: LGBT Movement पर रूस का बड़ा एक्शन, चरमपंथी और आतंकवादी संगठनों की सूची में जोड़ा

बता दें कि रूस में यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। राज्य की शीर्ष आपराधिक जांच एजेंसी ‘जांच समिति’ ने शनिवार तड़के बताया कि इस हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 145 घायलों की सूची जारी की जिनमें से 115 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।  

Loading

Back
Messenger