Breaking News

ऑस्ट्रिया की पुलिस ने विएना के गिरजाघरों पर आतंकवादी हमले की आशंका जताई

विएना। ऑस्ट्रिया की पुलिस ने देश के खुफिया विभाग को मिली सूचनाओं के आधार पर बुधवार को कहा कि विएना में स्थित गिरजाघरों पर ‘‘इस्लामी चरमपंथ से प्रेरित हमले’’ का खतरा है।
विएना की पुलिस ने ट्वीट किया है कि उन्होंने गिरजाघरों सहित कई भवनों की सुरक्षा कड़ी कर दी है और राजधानी में अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी है।
विएना पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘गिरजाघरों के खिलाफ सामान्य हमले का खतरा है।’’

इसे भी पढ़ें: SCO Summit: एससीओ समिट के लिए भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को भेजा न्यौता, अप्रैल में होगी बैठक

पुलिस ने लिखा है, ‘‘अगर किसी तय जगह पर खतरे की पुष्टि होती है तो विएना पुलिस तत्काल सभी उपलब्ध माध्यमों से चेतावनी जारी करेगी।’’
वहीं, वियना आर्कडायोसिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कैथोलिक गिरजाघर मुख्य लक्ष्य नहीं जान पड़ते हैं।

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र खतरे में नहीं, राहुल के कारण कांग्रेस ‘राजनीतिक तबाही’ की ओर : स्मृति ईरानी

माइकल प्रूएलर ने कहा, ‘‘हमें पुलिस द्वारा सामान्य खतरे के बारे में सूचित किया गया था। साथ ही हमें यह भी बताया गया था कि कैथोलिक के लिए कोई आसन्न खतरा नहीं है। इसलिए हमने गिरजाघरों को जनता के लिए खुला रखने का फैसला किया।

Loading

Back
Messenger