Breaking News

बैक टू बैक 5 Earthquake से Turkey में मची तबाही, एक्सपर्ट ने 3 दिन पहले जता दिया था अनुमान, ये हैं दुनिया के 7 सबसे विनाशकारी भूकंप

तुर्की और सीरिया में भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में जीवित बचे लोगों की तलाश में बचावकर्मियों ने पूरी रात कड़ी मेहनत की है। वहीं हादसे में जान गंवानेवालों की संख्या 5,000 के करीब पहुंच गई। सोमवार तड़के दोनों देशों में 7.8 तीव्रता का भारी भूकंप आया, जिससे पूरे अपार्टमेंट ब्लॉक गिर गए, अस्पताल बर्बाद हो गए और हजारों लोग घायल या बेघर हो गए। तुर्की में 5वां शक्तिशाली भूकंप का झटका महसूस किया गया है। तुर्की में सोमवार को 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन भूकंप आने के बाद मंगलवार को मध्य तुर्की में 5.9 तीव्रता का एक और भूकंप आया। भारत सहित दर्जनों देशों ने दोनों देशों को सहायता और सहायता देने का वादा किया है।

इसे भी पढ़ें: Vasudhaiva Kutumbakam: जब-जब दुनिया पर संकट गहराया, देवदूत बनकर भारत सामने आया, तुर्की ही नहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, यमन सूची बहुत लंबी है

ये हैं 7 सबसे विनाशकारी भूकंप
1 मई  1960: चिली के बायो- बायो ये में 9.4 और 9.6 की तेजी के भूकंप आए थे। इसमें 6000 लोगों की जान गई थी।
17 अगस्त 1999: पश्चिमोत्तर तुर्किये में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें समूचे तुर्किये में 17,000 से ज्यादा मौतें हुई थीं।
25 दिसंबर 2004: इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.1 तेजी के भूकंप से सूनामी आई थी। इसके कारण इस भारत समेत 14 देशों में 2.27 लाख मौतें हुई थीं।
25 अप्रैल 2015: नेपाल में भूकंप में 8,000 से ज्यादा मौतें, बांग्लादेश, भारत, चीन, पाक के क्षेत्र भी प्रभावित हुए थे
गुड फ्राइडे 1964: उत्तरी अमेरिका के अलास्का में 9.2 तेजी का भूकंप आया था। इससे निकली सूनामी ने 100 से ज्यादा जानें ली थीं। सुनामी की लहरें अंटार्कटिका तक पहुंची थीं।
26 जनवरी 2001: गुजरात के भुज में आया था। दो सदियों में यह भारत में तीसरा सबसे बड़ा भूकंप था। इसमें 20,000 से ज्यादा जानें गई थीं। हजारों घर नष्ट हुए, लाखों बेघर हुए थे।
11 मार्च 2011: 9 की तीव्रता के भूकंप ने पूर्वोत्तर जापान को हिलाकर रख दिया था। भयानक सूनामी से 120,000 से ज्यादा इमारतें नष्ट हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें: Turkiye में आए भूकंप के बाद लापता हुआ फुटबॉलर, चेलसी के पूर्व फॉरवर्ड अत्सु की नहीं खोज खबर

तीन दिन पहले जता दिया था अनुमान
डच रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स ने तीन दिन पहले ही तुर्किये में आने वाले विनाशकारी भूकंप का अनुमान जताया था। नीदरलैंड्स की सोलर सिस्टम ज्यॉमेट्री सर्वे (SSGS) में काम करने वाले हूगरबीट्स ने 3 फरवरी 2023 को ट्वीट किया था, ‘जल्दी या कुछ समय बाद में इस क्षेत्र (दक्षिण-मध्य तुर्किये, जॉर्डन, सीरिया, लेबनान) में 7.5 तीव्रता का भूकंप कहर बरपाएगा। फ्रैंक हूगरबीट्स ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले कहा था जल्द ही या बाद में इस क्षेत्र में विनाशकारी भूकंप आएगा। ये भूकंप हमेशा महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में बदलाव से पहले आते हैं, जैसा हमने 4-5 फरवरी को देखा है।’

Loading

Back
Messenger