Breaking News

Baloch Movement: पाकिस्तान सरकार को बलूच का अल्टीमेटम, 1600KM रैली निकाल बंदियों की रखी तत्काल रिहाई की मांग

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हजारों बलूचों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बाद बलूचों को पुलिस की बर्बरता झेलनी पड़ी और लाठीचार्ज से गुजरना पड़ा है। बलूचिस्तान में लोगों के गायब होने और गैर न्यायिक हत्याओं के खिलाफ इस्लामाबाद में बलूचों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। बलूचों का प्रदर्शन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बीते कुछ समय से जोर पकड़ रहा है क्योंकि सुरक्षाबलों ने 23 वर्षीय बलूच युवक की हत्या कर दी थी जिसके खिलाफ बलूच लोगों ने मोर्चा खोल दिया है।
 
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बलूच लोगों ने घेराव करना शुरू किया जिसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद तक 1600 किलोमीटर लंबा एक मार्च भी निकाला। बलूच के इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला नेता महरंग बलूच द्वारा किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बलूच प्रांत की पुरुषों को कथित तौर पर गायब किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के तहत बलूच इस्लामाबाद पहुंचते उससे पहले ही उनपर पाकिस्तान सरकार ने गाज गिरा दी है। इसते तहत मार्च रोकने के लि सरकार ने कड़ा रुख अपनाया और जगह-जगह बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों पर लठियां बरसाईं। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस्लामाबाद में पहुंचते ही विपक्षी नेता महरंग बलूच समेत 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
बता दें कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की जानी चाहिए। जो भी आरोप प्रदर्शकारियों के खिलाफ लगाए गए हैं उन्हें रद्द करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं होगा तो कठोर कदम उठाए जा सकते है। इसकी जिम्मेदारी राज्य प्रशासन की होगी। बता दें कि इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार की मानवाधिकार संगठनों, राजनेताओं और विश्लेषकों ने घटनाओं की निंदा की है। वही इस मामले पर सरकार का कहना है कि जिन बलूच लोगों को हिरासत में लिया गया था उन सभी को रिहा किया गया है। सिर्फ उन लोगों को अबतक रिहा नहीं किया गया है जिन की पहचान नहीं हो सकी है।

Loading

Back
Messenger