Breaking News

Bangladesh Releasing Indian Fisherman: 95 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा बांग्लादेश, बदल रहे हैं यूनुस सरकार के सुर?

भारत और बांग्लादेश द्वारा मछुआरों की रिहाई पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह आदान-प्रदान 5 जनवरी को होने जा रहा है, उनकी तरफ से 95 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा और हमारी तरफ से 90 (बांग्लादेशी मछुआरों) को रिहा किया जाएगा। ये मछुआरे भटक गए थे। बांग्लादेश के साथ संबंधों को बढ़ावा देने का भारत का यह दृष्टिकोण विदेश सचिव की ढाका यात्रा के दौरान बहुत स्पष्ट हो गया था, जहां उन्होंने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन पर प्रकाश डाला था।

इसे भी पढ़ें: अगर हिम्मत है तो पश्चिम बंगाल में NRC और CAA लागू करें… ममता बनर्जी को गिरिराज सिंह की चुनौती

भारत और बांग्लादेश ने द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच घोषणा की कि वे एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद मछुआरों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। बांग्लादेश द्वारा यह कहे जाने के कुछ ही समय बाद कि वह पांच जनवरी को 95 भारतीय मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंप देगा, भारत ने कहा कि वह उसी दिन 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा कर देगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों के मछुआरा समुदायों की मानवीय और आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मछुआरों और उनकी नावों को छोड़ने का फैसला लिया गया है।

Loading

Back
Messenger