Breaking News

US State of the union Address: अमेरिकी संसद से ट्रंप और पुतिन दोनों को बाइडेन की दो टूक, झुकूंगा नहीं…

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन में अपना संबोधन दिया। बाइडेन ने अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रम्प पर बार-बार तीखा हमला किया।  इसके साथ ही ट्रंप के चुनावी कैंपेन के व्यापक विषयों को भी टारगेट किया। बाइडेन ने एक घंटे से अधिक समय तक चले भाषण में ट्रम्प को संदर्भित करने के लिए 13 बार “मेरे पूर्ववर्ती” शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने संभावित चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर रूस के सामने झुकने का आरोप लगाया और कैपिटल दंगे को लेकर भी निशाना साधा। बाइडेन ने अपने संबोधन में आव्रजन, गर्भपात, अर्थव्यवस्था और गाजा को भी कवर किया। डेमोक्रेट्स की ओर से ज़ोर-ज़ोर से नारों और कुछ रिपब्लिकन की ओर से धक्का-मुक्की के साथ ही हाउस चैंबर का माहौल कई बार शोरगुल वाला नजर आया। 

इसे भी पढ़ें: स्टेट ऑफ द यूनियन में बाइडेन का संबोधन, किन मुद्दों पर बोल सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

ट्रंप पर अटैक
आश्चर्य की बात नहीं है कि उनके कई तंज ट्रम्प को ही लेकर रहे। नवंबर के आम चुनाव में ट्रंप का प्रतिद्वंद्वी बनना लगभग तय है। उन्होंने ट्रम्प के कोविड महामारी से निपटने के संदर्भ में कहा कि मेरे पूर्ववर्ती अमेरिकी लोगों के लिए किसी भी राष्ट्रपति के सबसे बुनियादी कर्तव्य को पूरा करने में विफल रहे है। उन्होंने रूस और नाटो के बारे में अपनी हालिया टिप्पणियों के लिए ट्रम्प की आलोचना की और कहा कि उन्होंने 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर हमले के बारे में सच्चाई को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने गर्भपात के अधिकार की गारंटी देने वाले रो वी वेड फैसले को पलटने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले और द्विदलीय आव्रजन सुधारों को अवरुद्ध करने के लिए उन्हें दोषी ठहराया।
इस बीच, ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भाषण पर वास्तविक समय में प्रतिक्रिया देने का वादा किया था। उन्होंने लिखा कि बाइडेन अपने रिकॉर्ड से भाग रहे हैं और उस भयावह तबाही की जवाबदेही से बचने के लिए पागलों की तरह झूठ बोल रहे हैं जो उन्होंने और उनकी पार्टी ने पैदा की है। उन्होंने कहा कि वे उन्हीं नीतियों को जारी रखते हैं जिनके कारण यह हॉरर शो चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूलिया नवलनया ने ठुकराया बाइडेन के स्टेट ऑफ यूनियन का निमंत्रण, अमेरिकी मीडिया हाउसों ने दी जानकारी

क्या रही बाइडेन के संबोधन की बड़ी बातें
हम चीन और उसके गलत तरह से व्यापार करने के तरीकों के खिलाफ खड़ें हैं।
हम चीन से कॉनफ्लिक्ट नहीं कॉम्पिटिशन (संघर्ष नहीं प्रतियोगिता) चाहते हैं।
हम भारत, जापान, साउथ कोरिया जैसे देशों के साथ नए सिरे से रिश्ते आगे बढ़ा रहे। हम ताइवान स्ट्रेट में शांति का समर्थन करते हैं।
ट्रम्प और उनके साथियों ने 6 जनवरी, 2021 को हुए दंगों से जुड़ी सच्चाई को दबाने की कोशिश की।
उन्हें यह समझने की जरूरत है कि हम देश को सिर्फ तब प्यार नहीं कर सकते जब हम चुनाव जीत रहे हैं।
मैं कोरोना से समय सत्ता में आया। आर्थिक तौर पर देश खस्ताहाल में था। लेकिन हमारी सरकार ने इसे फिर से उठाया।
आज अमेरिका की अर्थव्यवस्था से लोग जलते हैं। हमने तीन साल में 1.5 करोड़ नई नौकरियों के अवसर दिए हैं। 

Loading

Back
Messenger