Breaking News

Turkey में भूकंप के छह दिन बाद भवन निर्माण ठेकेदारों को गिरफ्तार किया गया

अंताक्या। दक्षिण-पूर्व तुर्किये और उत्तरी सीरिया में आये विनाशकारी भूकंप के छह दिनों बाद भी मलबे से कुछ जीवित लोगों को बाहर निकाले जाने के बीच अधिकारियों ने उन 130 लोगों को हिरासत में लिया है या उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये है, जो भूकंप से नष्ट हुई इमारतों के निर्माण में कथित तौर पर शामिल थे।
तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आये भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 28,000 के पार हो गई है, जबकि कम से कम 80 हजार लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान अभी जारी है। मलबे के नीचे अब भी दबे लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी पिछले पांच दिन से कड़ाके की ठंड में लगातार मशक्कत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: India का सड़क बुनियादी ढांचा अगले साल तक अमेरिका के बराबर करने की कोशिश : गडकरी

तुर्किये के उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे ने शनिवार देर रात कहा कि 131 लोगों को हिरासत में लेने के लिए वारंट जारी किया गया है, जिन पर इमारतों के ढहने के लिए जिम्मेदार होने का संदेह है।
तुर्किये के न्याय मंत्री ने कहा कि इमारतों के ढहने के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। अभियोजकों ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के बारे में साक्ष्य के लिए इमारतों के मलबे के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ की खबर के अनुसार अधिकारियों ने गजियांतेप प्रांत में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिन पर एक इमारत में अतिरिक्त कमरा बनाने के लिए ‘पिलर’ को काटने का संदेह है।

Loading

Back
Messenger