Breaking News

Burkina Faso के सैन्य शासन ने फ्रांस के राजदूत को निष्कासित किया

डकार। बुर्किना फासो के सैन्य शासन ने फ्रांस के राजदूत को निष्कासित कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में फ्रांस विरोधी भावनाएं बढ़ रही हैं और देश का झुकाव रूस से मजबूत संबंध बनाने की ओर है।
सरकार के प्रवक्ता ज्यां इमैनुएल ओउड्रागो ने पुष्टि की कि फ्रांस के राजदूत ल्यूस हैलादे को देश से जाने के लिए कहा गया है। प्रवक्ता ने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी। वहीं फ्रांस के दूतावास ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया।
हैलादे के निष्कासन से करीब दो सप्ताह पहले संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अभियानों की समन्वयक बारबरा मेंजी को भी देश से जाने के आदेश दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें: TTP-Pakistan War: 1971 में भारतीय सेना के सामने सरेंडर का जिक्र कर तालिबान ने पाकिस्तान को याद दिलाई उसकी औकात

गौरतलब है कि देश अलकायदा और इस्लामिक स्टेट की आतंकी गतिविधियों की गिरफ्त में है और इनसे जुड़ी हिंसा में हजारों की संख्या में लोग मारे जा चुके हैं तथा कम से कम 20 लाख लोग विस्थापित हुए है।
वर्तमान सैन्य शासन ने पिछले वर्ष तत्कालीन सरकार का तख्तापलट किया था और दावा किया था वह हिंसा रोकने में नाकाम रही है। नए सैन्य शासक कैप्टन इब्राहिम टीराओरे के सितंबर में शासन संभालने के बाद से ही देश में फ्रांस विरोधी भावनाएं बढ़ी है। कैप्टन कई मौकों पर अन्य देशों, खास तौर पर रूस के साथ काम करने की बात कह चुके हैं।

Loading

Back
Messenger