Breaking News

China, Japan ने सैन्य हॉटलाइन स्थापित की

चीन और जापान ने पूर्वी चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र में आक्रामक गश्त के कारण घटने वाली समुद्री और हवाई घटनाओं के प्रबंधन और नियंत्रण की अपनी क्षमता को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को एक सैन्य हॉटलाइन की स्थापना की।
जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की इस सप्ताहांत होने वाली बीजिंग यात्रा से पहले हॉटलाइन प्रणाली की घोषणा की गयी। हयाशी दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए चीन के विदेश मंत्री छिन कांग से बात करने आएंगे।
जापान के विदेश मंत्री की 2019 के बाद से चीन की यह पहली यात्रा है।

तब हयाशी के पूर्ववर्ती तोशिमित्सू मोतेगी बीजिंग आये थे। इसके बाद चीन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था।
चीन ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए देश की सीमाओं को फिर से खोला।
चीन के रक्षा मंत्रालय ने हॉटलाइन की घोषणा करते हुए कहा कि चीन और जापान के विदेश विभागों के बीच हुई सहमति के अनुसार दोनों पक्षों ने समुद्री तथा हवाई संपर्क प्रणाली के लिए सीधी टेलीफोन सेवा का निर्माण पूरा किया है।

Loading

Back
Messenger