Breaking News

भीषण गर्मी की चपेट में चीन का उत्तरी क्षेत्र, प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया

ताइपे। उत्तरी चीन के बीजिंग और अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। रिकॉर्ड तापमान के बीच प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे घरों से बाहर कम वक्त गुजारें।
चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के मुताबिक, दक्षिणी चीन की नानजिआओ वेधशाला ने शनिवार को पहली बार लगातार तीसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया।
नजदीक के हेबेई प्रांत और बंदरगाह शहर तिआनजी में भी बीते कुछ दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने भीषण गर्मी के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।

इसे भी पढ़ें: अबकी बार किसान सरकार: महाराष्ट्र में पांव पसारने में लगे केसीआर, अजित पवार बोले- BRS को हल्के में न लें

चीन के चार स्तरीय मौसम अलर्ट प्रक्रिया में लाल सबसे गंभीर स्थिति को इंगित करता है।
रिकॉर्ड के मुताबिक, बीजिंग में बृहस्पतिवार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जून के महीने में चीन की राजधानी में दर्ज किया गया तब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। 24 जुलाई 1999 को बीजिंग के इतिहास में अबतक का सर्वाधिक तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीजिंग में मौसम अधिकारियों ने लोगों से लंबे वक्त तक खुले में कसरत करने से बचने और बाहर निकलने पर सूरज की तपिश से बचने के उपाय करने का आग्रह किया है।

Loading

Back
Messenger