Breaking News

1 महीने के अंदर सारे ब्यूटी सैलून करो बंद, महिलाओं के खिलाफ एक और तालिबानी फरमान

तालिबान ने नया फरमान जारी करते हुए अफगानिस्तान में ब्यूटी सैलून को बंद करने के लिए एक महीने का समय दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सिदिक आकिफ महाजर ने सीएनएन को पुष्टि करते हुए बताया कि सदाचार के प्रचार और बुराई की रोकथाम के लिए यह आदेश 24 जून को दिया गया था, जिसमें सभी सैलून 27 जुलाई तक बंद कर दिए जाएंगे। अफगानिस्तान से साल 2021 में अगस्त के महीने में संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों की शर्मनाक वापसी के बाद काबुल पर नियंत्रण करने के बाद से तालिबान ने मानवाधिकारों पर दशकों की प्रगति को पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: एक ही बंदा काफी है… किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं दिखाई, भारत ने कई देशों को डुबो चुके BRI की हवा निकाली, अब अफगानिस्तान बनने वाला है नया शिकार

तालिबान इससे पहले उनकी पढ़ाई और नौकरी के साथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट पार्क जाने पर भी बंदिशें लगा चुका है। ब्यूटी सलूनपर प्रतिबंध का यह आदेश तालिबान के सदाचार मंत्रालय ने जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि काबुल समेत सभी प्रांतों के तालिबान प्रशासन से कहा गया है कि वे महिलाओं के ब्यूटी सलूनसे जुड़े लाइसेंस रद्द कर दें। सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को इस प्रतिबंध के बारे में सबसे पहले 2 जुलाई यानी रविवार को जानकारी दी गई थी। प्रतिबंध को अमल में लाने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया है। हालांकि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि सलूनपर यह प्रतिबंध क्यों लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने की अमेरिका की मदद! अल कायदा के खात्मे को लेकर किए सवाल पर बाइडेन ये क्या बोल गए

नौकरी नहीं तो क्या भूख से मर जाएं
ब्यूटी सलून पर पाबंदी के आदेश से मेकअप आर्टिस्ट रेहान मुबारिज़ नाराज हैं। वह कहती हैं कि पुरुष बेरोजगार हैं। महिलाओं को रोटी की तलाश में ब्यूटी सलून में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अगर उन्हें वहां भी प्रतिबंधित कर दिया जाता है, तो हम क्या कर सकते हैं। एक अन्य मेकअप आर्टिस्ट ने कहा, अगर (परिवार के) पुरुषों के पास नौकरी होगी तो हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे। पर अब आप चाहते हैं कि हम मर जाएं?

Loading

Back
Messenger