Breaking News

हेलेन तूफान से मरने वालों की संख्या 200 तक पहुंची

अमेरिका के जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में हेलेन तूफान से और अधिक मौतें होने की सूचना के बाद बृहस्पतिवार को इससे मरने वालों की संख्या 200 तक पहुंच गई।
जॉर्जिया के अधिकारियों ने आठ और उत्तरी कैरोलिना ने तीन लोगों की मौत होने की सूचना दी है

जिसके बाद मृतकों की संख्या 189 से बढ़कर 200 हो गई।
पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना के पहाड़ों में बृहस्पतिवार को भी खोज और बचाव अभियान जारी रहा। तूफान का सबसे अधिक असर इसी क्षेत्र में पड़ा है।
हेलेन तूफान पिछले बृहस्पतिवार को उत्तरी फ्लोरिडा के तट पर आया था।

Loading

Back
Messenger