चीन और ताइवान 75 सालों के इतिहास में इन दो शब्दों ने जियोपॉलिटिक्स के समीकरण को प्रभावित किया है। बयानों से लेकर सैन्य अभियानों के जरिए साउथ चाइना सी में हलचल जारी है। एक दिन पहले ही ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आए हैं और इसके बाद चीन काफी परेशान हो गया है। ताइवान में चीन की हार हुई है लेकिन फिर भी वो स्वाशासित राष्ट्र को अपना बताकर वहां के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। विस्तारवाद के सपनों की नींद सोने वाले ड्रैगन को जोरदार झटका लगा है। आधी रात में ताइवान की सड़कों पर जश्न का माहौल देखने को मिला। विलियम लाई को ताइवान की जनता ने अपना राष्ट्रपति चुना है। अब तक उप राष्ट्रपति की भूमिका में रहे विलियम लाई रिकॉर्ड 50 लाख वोट पाकर राष्ट्रपति बने।
इसे भी पढ़ें: अलगाववाद या स्वतंत्रता की किसी भी मुहिम को सख्ती से कुचलेंगे, ताइवान चुनाव के बीच चीन का सख्त संदेश
इसे भी पढ़ें: Taiwan Election 2024: चीन की धमकी के बीच नया राष्ट्रपति चुनने के लिए ताइवान में वोटिंग, अमेरिका और चीन के साथ ही विश्वभर की नजर